साड़ी की जगह जींस पहनकर जाने पर पति ने बदलवाए कपड़े तो नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां छोटी सी बात पर नवविाहिता ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शिवनारायणपुर के रामजानीपुर की 18 वर्षीय अंजनी कुमारी को कन्या विवाह योजना का लाभ लेने कहलगांव प्रखंड कार्यालय जाना था। इस दौरान वह साड़ी की जगह जींस पहनकर ससुराल से निकल गई। इसके बाद उसके पति महानंद यादव को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली वह आग बबूला हो गया। पत्नी को फोनकर घर बुलाया और साड़ी पहनकर जाने को कहा।

जींस नहीं पहनने दिया तो कर ली खुदकुशी

जींस नहीं पहनने दिया तो कर ली खुदकुशी

इसके बाद अंजनी घर लौटी और फिर साड़ी पहनकर पति के साथ बाइक से निकल गई। वापस आने के बाद कमरे में पंखे के सहारे गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अंजनी का ससुराल और मायका दोनों ही आसपास है। दो माह पहले ही विवाह हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंजनी के पिता महताव यादव द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

प्रेमिका ने प्रेमी को किया माफ

प्रेमिका ने प्रेमी को किया माफ

वहीं भागलपुर में अपने शादीशुदा प्रेमी अरविंद पासवान को माफकर पश्चिम बंगाल की संजू देवी फिर साथ निभाने उसके संग बिहारीगंज चली गई। बता दें कि रविवार की रात को प्रेमी ने महिला को रास्ते से हटाने के लिए बाबा विशुराउत पुल से नीचे कोसी में फेंक दिया था। हालांकि नवगछिया नदी थाने की पुलिस ने महिला को डूबने से बचा लिया था।

प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को नदी में फेंका था

प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को नदी में फेंका था

संजू ने अरविंद पर हत्या की नीयत से नदी में फेंकने का आरोप लगाया था। मंगलवार को नदी थाने में महिला के प्रेमी अरविंद को बुलाया गया, जहां आपसी समझौते के बाद दोनों ने फिर से साथ-साथ रहने की कसमें खाई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को वापस बिहारीगंज भेज दिया। संजू और अरविंद बिहारीगंज में ही किराए के मकान में रहते हैं।

दोनों को साथ भेज दिया गया

दोनों को साथ भेज दिया गया

थानाध्यक्ष मोहम्मद मकबूल ने बताया कि महिला ने किसी भी तरह का केस करने से इन्कार कर दिया। उसने कहा कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई है। वह अरविंद के साथ ही रहना चाहती है। अरविंद ने भी यही बात दोहराई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दोनों को साथ भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+