'बुलेट राजा' बने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप, खरीदी महंगी सुपर बाइक, जानें खूबियां और कीमत

नई दिल्ली। आजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव महंगी गाड़ियों और बाइक के शौकीन हैं ये सब जानते हैं। उनका ये प्रेम अक्सर लोगों को देखने को मिलता है। तेजप्रताप कभी ऑडी में तो कभी बाइक पर, कई बार तो रिक्शे और साइकिल पर सवार होकर जनता के बीच पहुंचे हैं। उनके गैराज में महंगी से महंगी गाड़ियों का काफिला खड़ा है, जिसमें एक और नाम जुड़ गया है। तेजप्रताप ने रॉयल एनफील्ड की Continental GT 535 कैफे रेसर बाइक खरीदी है।

 बुलेट राजा बने लालू के बेटे

बुलेट राजा बने लालू के बेटे

तेजप्रताप ने अपने कुनबे में रॉयल एनफील्ड की सुपर बाइक को शामिल किया है। रॉयल एनफील्ड का युवाओं में क्रेज किसी से छुपा नहीं है और यहीं क्रेज तेज प्रपात को शोरूम तक खींच लाया, जहां जाकर खुद तेजप्रताप ने रॉयल एनफील्ड बाइक पसंद की और उसे घर लेकर आए। घर में उनकी एंट्री पर पूजा पाठ किया गया। अब तेज प्रताप सही मौके की तलाश में हैं, जब वो अपनी इस सुपर बाइक की सवारी करेंगे।

क्या है इस बाइकी की खूबियां

क्या है इस बाइकी की खूबियां

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को लेकर भारतीय युवाओं में गजब की दीवानगी है। हालांकि रॉयल एनफील्ड ने इस साल की शुरुआत में अपनी यह फ्लैगशिप बाइक भारत में बंद कर दी, लेकिन तेज प्रताप यादव ने डीलरशिप्स पर स्टॉक में बची कॉन्टिनेंटल जीटी 535 कैफे रेसर खरीदी है। बाइक की खूबियों की बात करें तो इसमें 535cc फोर स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन है, जो 29.1 Bhp की पावर और 44 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है। ये बाइक सिंगल सीट और स्पॉर्टी रियर काउल है, जो इसे अट्रैक्टिव लुक देता है।

 क्या है इस बाइक की कीमत

क्या है इस बाइक की कीमत

रॉयल एनफील्ड लवर्स इस बाइक के लिए कोई भी कीमत चुकाने से नहीं चूकते हैं। रॉयल एनफील्ड Continental GT 535 कैफे रेसर के दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.11 लाख रुपए थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+