Bihar News: पकड़ौआ विवाह मामले में आया नया मोड़, अब युवक ने लिया ये फ़ैसला, जानिए पूरा मामला
Bihar News: बिहार के हाजीपुर में फिल्मी अंदाज़ में क्लासरूम से शिक्षक को उठाकर जबरन शादी करवाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दुल्हन को अब युवक अपने साथ नहीं रखना चाहता है। उसने साफ तौर पर साथ रखने से इनकार कर दिया है।
गौतम (बीपीएससी पास शिक्षक) का परिवार पकड़ौआ विवाह से सदमे में है। वहीं उनके परिवार वालों का कहना है कि हम लोगों ने सोचा था कि अपनी बहन की शादी करने के बाद वह शादी करेगा। सिर से पिता का साया उठने के बाद समाज के लोगों का ही साथ था, लेकिन समाज वालों ने ही जबरन शादी करवा दी।

आपको बता दें कि बीते बुधवार को गौतम की ज़बरदस्ती शादी करवा दी गई। 30 नवंबर को वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे, इसी दौरान फिल्मी स्टाइल में उसका अपहरण कर लिया गया और ज़बरदस्ती शादी करवा दी गई। इस घटना के बाद से गौतम के पूरे परिवार में मातम पसरा है। गौतम भी इस शादी से ख़ुश नहीं है, उसने पत्नी को साथ रखने इनकार कर दिया है।
अपने परिवार में कमाने वाला का इकलौता लड़का गौतम ही है, पिता की मौत के बाद उसके कंधे पर ही छोटी बहन की शादी की ज़िम्मेदारी थी। जबरन शादी होने के बाद से पूरे परिवार के लोग सदमे में हैं। गौतम की दादी उर्मिला देवी ने कहा हम लोगों ने सोचा था कि बहन की शादी के बाद वह शादी रचायेगा लेकिन जबरन उसकी शादी करवा दी गई।

सुरेंद्र राय (गौतम के दादा) ने कहा कि गौतम को जब सरकारी नौकरी नहीं हुई थी तो किसी ने किडनैप नहीं किया था। बीपीएसी परीक्षा पास करने बाद नौकरी लगते ही अपरहण कर जबरन शादी करवा दी गई। इस तरह पकड़ौआ विवाह से समाज में बहुत ही ग़लत संदेश जा रहा है।
ग़ौरतलब है कि गौतम के परिजनों का आरोप है कि पुलिस में इसकी शिकायत की लेकिन उन्होंने मामले को अनसुना कर दिया, उनका आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से ही यह शादी हुई है। वहीं युवती के चाचा का कहना है कि गौतम के परिवार वालों से शादी की बात तो उन्होंने इनकार कर दिया, इसलिए जबरन शादी करवा दी।












Click it and Unblock the Notifications