बिहार: नई सरकार के विभागों का बंटवारा, गृह मंत्रालय CM नीतीश के पास, जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली

पटना। नीतीश कुमार 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। नई सरकार में तीन बातें पहली बार हुईं। पहली- उपमुख्यमंत्री 2 बने हैं। भाजपा के तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी। दूसरी- भाजपा के नंदकिशोर यादव बिहार विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तीसरी बात यह कि सरकार के 15 मंत्रियों में 9 ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के नाम सामने आने के बाद अब विभागों का भी बंटवारा शुरू हो गया है।

Recommended Video

    Nitish Kumar Oath Ceremony: Bihar में Ministry का हुआ बंटवारा, किसे क्या मिला ? | वनइंडिया हिंदी
    Bihar New govt ministry Distribution: CM Nitish Kumar distribute portfolios to cabinet ministers

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले की तरह गृह मंत्रालय अपने पास रखा है। वहीं, उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी वाले सभी मंत्रालय दिए गए हैं, जिनमें वित विभाग भी शामिल है। वहीं, उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी को महिला विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। शपथ ग्रहण के बाद आज मंगलवार को विभागों का बंटवारा जो हुआ है उसमें विजय चौधरी को ग्रामीण विकास, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्रालय दिया गया है।

    Bihar New govt ministry Distribution: CM Nitish Kumar distribute portfolios to cabinet ministers

    बताया जा रहा है कि, जदयू कोटे से आने वाले अशोक चौधरी भी मंत्री बने हैं। उन्हें भवन निर्माण और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाया है। वहीं, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य और पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नीतीश कुमार बिहार में जदयू के अध्यक्ष भी हैं।

    New govt ministry Distribution: CM Nitish Kumar distribute portfolios to cabinet ministers

    कल हुए शपथ समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शा​ह, भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा एवं एनडीए के अन्य नेता शामिल हुए। वहीं, राजद ने बहिष्कार किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+