Bihar: सरकारी कार्यालयों में नया ड्रेस कोड लागू, गले में लटकाना होगा आईकार्ड, जींस पहनने पर लगी रोक

सारण डीएम ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी इसे सख्ती से पालन करें। उल्लंघन पर दंडित किया जाएगा।

Bihar: सरकारी कार्यालयों में नया ड्रेस कोड लागू, जींस पर रोक

Bihar Government Offices New Dress Code: बिहार के सारण जिले में जिलाधिकारी ने बुधवार को नया फरमान जारी किया है। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी ऑफिसों में ड्रेस कोड लागू किया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को फॉर्मल ड्रेस पहनने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने सरकारी कार्यालयों में जींस पहनने पर रोक लगा दी है।

डीएम ने कहा कि अपनी शिफ्ट के दौरान सभी कर्मचारी गले में आईकार्ड लटकाए रखें। जिससे की कर्मचारियों की आसानी से पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक सभी कर्मचारी फॉर्मल ड्रेस में रहें। साथ ही आईकार्ड भी लटकाए रखें।

इस दौरान सभी कर्मचारी ऑफिस में रहें। डीएम ने कहा कि इसका मकसद ऑफिस में वर्क कल्चर को बदलना है। इसलिए कर्मचारियों को जींस नहीं, बल्कि फॉर्मल ड्रेस पहनने का निर्देश दिया गया है। सभी लोग फॉर्मल ड्रेस और आईकार्ड के साथ रहेंगे तो एक बदलाव नजर आएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि वे कार्यालयों में औचक निरीक्षण करेंगे। किसी भी विभाग में जाकर स्थिति का जायजा ले सकते हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग या वीडियो कॉलिंग के जरिए भी स्थिति की जानकारी ले सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को सख्ती से ड्रेस कोड का पालन करने को कहा है।

उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि लापरवाही बरतने पर दंडित किया जाएगा। उन्होंने सभी से कहा कि इस निर्देश को लेकर कोई उल्लंघन नहीं होना चाहिए। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Solar Eclipse 2023: 20 को लग रहा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, इन देशों में दिखाई देगा, भारत में क्या पड़ेगा असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+