New DGP Bihar: बिहार की पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक का '6 स' फॉर्मूला, जानिए प्लान

Bihar DGP Alok Raj News: आलोक राज ने 30 अगस्त को पुलिस महानिदेशक, बिहार के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया। अपनी जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने राज्य की पुलिसिंग को बेहतर और सुदृढ़ बनाने के लिए '6 स' का मूलमंत्र देते हुए, सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया।

बिहार पुलिस का फोकस निरंतर निर्धारित समय सीमा में Prevention & Detection of Crime पर रहा है, जिसे भविष्य में और तेज़ी देने के लिए पुलिस महानिदेशक, बिहार द्वारा दिए गए '6 स' फॉर्मला कारगर साबित हो सकता है। चलिए इस फॉर्मूला पर एक नज़र डालते हैं।

DGP Bihar Alok Raj

समयः घटना के बाद रिस्पांस टाइम जितना कम होगा, पुलिस की कार्रवाई भी उतनी अच्छी होगी।

सार्थकः पुलिस की कार्रवाई सार्थक हो, जो नज़र आए। इस वजह से अपराधियों में खौफ भी पैदा होगा।

संवेदनशीलः पीड़ितों के प्रति पुलिस संवेदनशील होते हुए जनता की बातों को सुनें और उचित कार्रवाई करें।

शक्तिः पुलिस सशक्त नहीं होगी तो अपराधियों के बीच कानून का डर नहीं रहेगा। कानून की शक्ति से अपराधी पर लगाम लगेगा और उनमें खौफ पैदा होगी।

सत्यनिष्ठाः पुलिस सत्यनिष्ठ हों तथा अपनी कार्रवाई के प्रति ईमानदार होगी तभी समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतर पाएगी।

स्पीडी ट्रायलः समय से जांच कर आरोप-पत्र दाखिल करें और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाए।

पुलिस महानिदेशक, बिहार ने त्वरित कार्रवाई के महत्व पर बल देते हुए अपने सभी कर्मियों, पदाधिकारियों को निर्देशित किया है। इससे अपराध की रोकथाम होती है और कानून के पालन का संदेश मिलता है। समय पर की गई पुलिस कार्रवाई न केवल अपराधियों को गिरफ्तार करने में मदद करती है। इससे जनता के बीच पुलिस पर विश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+