नौ दुर्गा के दिनों में जन्मे बच्चे ने एक हाथ से किया लोगों को अचंभित
बच्चा की हरकत सब को परेशान कर रही थी वो एक हाथ से ही सामने जा रहे लोगों को छूने की कोशिश करते हुए कुछ बोलने की कोशिश कर रहा था। ये देखकर लोग हट ही नहीं रहे थे।
पटना। बिहार के दिघवारा प्राइमरी हेल्थ सेंटर में उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक गर्भवती महिला ने अस्पताल में एक हाथ वाले अनोखे बच्चे को जन्म दिया। जैसे ही बच्चा जन्म के बाद डिलीवरी वॉर्ड से अन्य वॉर्ड में पहुंचा, उसे देखने के लिए लोग वहां पहुंचने लगे और बच्चे को देखकर तरह-तरह की चर्चा करने लगे। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग वहां जमा हो गए जिसके बाद बच्चे के मां की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। फिर लोगों की काफी भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद लोगों की भीड़ वहां से हटी और बच्चे और उसकी मां को डॉक्टरों की देखरेख में उचित इलाज किया जाने लगा।

स्पेशल बच्चे के जन्म के बाद शुरू हुआ दर्शन का दौर
जानकारी के मुताबिक मामला अवतरनगर थाना एरिया के नयाटोला हराजी का है जहां के रहने वाले शिवजी राय की पत्नी रामवती देवी गर्भवती थीं और पेट में दर्द होने के बाद उन्हें दिघवारा प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मां बनने की बात बताते हुए इलाज शुरू कर दिया और देर शाम उसने एक अनोखे बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्चे के शरीर में एक ही हाथ था।

एक हाथ से किया आकर्षित
एक हाथ होने के बावजूद भी बच्चा की हरकत सब को परेशान कर रही थी वो एक हाथ से ही सामने जा रहे लोगों को छूने की कोशिश करते हुए कुछ बोलने की कोशिश कर रहा था। जिसे देखने के बाद ये चर्चा पूरे अस्पताल में फैल गई और इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचने लगे। ये सब देखकर बच्चे की मां की तबियत अचानक बिगड़ गई और काफी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत करते हुए उसके उचित इलाज के लिए जिले से स्पेशलिस्ट डॉक्टर को बुलाया।

जल्द स्वस्थ होने की कामना
जिनकी निगरानी में दोनों जच्चा-बच्चा का इलाज किया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि बच्चा और उसकी मां दोनों बिल्कुल स्वस्थ्य थे लेकिन आस-पास के लोगों की जुबान से तरह-तरह की बातें सुनने के बाद टेंशन में आ जाने से उसकी हालत खराब हुई है। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है और वो बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications