NEET Paper Leak: 'मेरा या मेरे PS का नाम घसीटने से कोई फायदा नहीं होगा', तेजस्वी यादव का पलटवार

Tejashwi Yadav On NEET Paper Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में ड‍िप्‍टी सीएम विजय सिन्हा की ओर से नाम उछाले जाने पार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। तेजस्‍वी यादव खुद मीडिया के सामने आए और दावा क‍िया क‍ि पूरे नीट पेपर लीक मामले के दो मास्टरमाइंड है 'अमित आनंद और नीतीश कुमार'।

तेजस्वी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा क‍ि जब-जब बीजेपी सत्ता में आती है, तो पेपर लीक होता है। आगे कहा क‍ि इस मुद्दे पर भारतीय गठबंधन एकजुट है। हम चाहते हैं कि एनईईटी परीक्षा तुरंत रद्द कर दी जाए।

NEET Paper Leak Case

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम यादव की भूमिका सवालों के घेरे में है। इसपर तेजस्वी ने कहा क‍ि बीजेपी के पास सभी जांच एजेंसियां हैं, वे जांच के लिए पीएस या पीए किसी को भी बुला सकते हैं। वे मामले को सरगना से भटकाना चाहते हैं, जो लोग मेरा या मेरे पीए का नाम घसीटना चाहते हैं, इससे किसी को कोई फायदा नहीं होगा। आगे यह भी कहा क‍ि जिस इंजीनियर की बात हो रही है, वह लाभार्थी हो सकते हैं, लेकिन अमित आनंद और नीतीश कुमार पेपर लीक के मास्टरमाइंड हैं। देश की जनता जानती है कि जब-जब बीजेपी सत्ता में आती है, तब-तब पेपर लीक होता है। क्‍या लगे हैं तेजस्वी के पीए पर आरोप?

दरअसल, नीट एग्जाम से एक दिन पहले पेपर लीक की कहानी लिखी गई। पटना के गेस्ट हाउस में गड़बड़ी गैंग को ठहराया गया। खास बात यह रही क‍ि ज‍िस कमरे में गैंग के मास्‍टरमाइंट सिकंदर प्रसाद को ठहराया गया, उसे तेजस्वी यादव के निजी सचिव(पीएस) प्रीतम कुमार ने गेस्ट हाउस के कर्मचारी प्रदीप के माध्‍यम से बुक कराया था।

कौन हैं ये गड़बड़ी गैंग?
पेपर लीक के मास्टरमाइंड एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। आपस में सभी रिश्तेदार हैं। मास्टरमाइंड स‍िकंदर प्रसाद पेशे से एक जूनियर इंजीनियर है। उसने गस्‍ट हाउस में अपने भतीजे अनुराग के नाम से कमरा बुक कराया था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर चुकी है। अनुराग ने अपने कबूलनामे में बताया है क‍ि फूफा सिकंदर का पूरा रचाया षड्यंत्र था। पेपर लीक केस के आरोपी अमित कुमार आनंद और नीतीश कुमार ने मुझसे कहा था क‍ि नीट, यूपीएससी के सभी पेपर लीक करवाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+