Bihar News: लग्ज़री कार से करीब 10 लाख रुपये और अवैध हथियार ज़ब्त, MP और गुजरात से जुड़े तार
Gopalganj Crime News: चुनाव के मौसम में गाड़ियों से अवैध हथियार और लाखों रुपये कैश पकड़ाना आम सी बात हो गई है। बिहार में बदले सियासी समीकरण के बीच सियासी गलियारों में हॉर्स ट्रेडिंग की चर्चा तेज़ है, वहीं बिहार के गोपालगंज ज़िले में वाहन चेकिंग के दौरान लग्ज़री गाड़ी से अवैध हाथियार और हार्ड कैश बरामद हुए हैं।
शुक्रवार को कुचायकोट पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक लग्ज़री गाड़ी में गुज़र रही थी। पुलिस ने गाड़ी रोक कर तलाशी ली तो पाया कि पांच लोग सवार थे, गाड़ी में 9 लाख 91 हज़ार 500 रुपए, तीन हथियार और 15 गोली है। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर हथियार और कैश ज़ब्त कर लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी लोग मध्यप्रदेश और गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गुजरात से होते हुए असम जाने के दौरान यूपी-बिहार के बॉर्डर के क़रीब गोपालगंज स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दिनेश सिंह(न्यू इंडिया कॉलोनी, अहमदाबाद निवासी), शैलेश भाई (बनस्कटा के कतरबत्ता, गुजरात निवासी), अश्विनी कुमार (मकवाना, भाव नगर थाना क्षेत्र, कठियाबाढ़ निवासी) इसके रविकांत शर्मा (भिंड, मध्यप्रदेश निवासी), भागीरथ सिंह (पादरी, भिंड जिला, मध्यप्रदेश निवासी) के रूप में हुई है।
गिरफ्तार युवकों ने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया है कि वह लोग असम में किसी मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रहे थे। वहीं गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात की ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान कुचायकोट थाना पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी से 5 लोगों को पकड़ा है।
गिरफ्तार युवकों के पास से 3 हथियार, 15 गोली और लाखों रुपये कैश बरामद हुए हैं। युवकों से तफ्तीश जारी है, जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा कि हथियार और कैश के साथ किस वारदात को अंजाम देने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications