बिहार में NDA सीट शेयरिंग कंफर्म, BJP 17, जदयू को 16, LJP, RLSP और HAM को मिली कितनी सीटें?

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल दलों बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी आर, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और मांझी के बीच सहमति बन गई है। सीट बंटवारे के मुताबिक बीजेपी 17, जेडीयू 16, LJP R को पांच सीटें मिली हैं। जबकि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP और जीतन राम मांझा के दल एचएएम को 1- 1 सीटें मिली हैं।

NDA seat sharing in Bihar BJP JDU

सीटे शेयरिंग की जानकारी देते हुए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार के लिए एनडीए सीट बंटवारे में हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग पासवान की पार्टी को दी गई। वहींम मंत्री पशुपति पारस के एलजेपी गुट का सीट-बंटवारे लेकर चौधरी ने कहा कि बातचीत जारी है। जबकि एलजेपी (रामविलास) प्रमुख राजू तिवारी ने बताया कि चिराग पासवान को हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

बंटवारे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 सीटों- वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई दी गई हैं। जबकि गया सीट जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और काराकाट राष्ट्रीय लोक मोर्चा (Rashtriya Lok Morcha) को दी गई हैं।

बीजेपी मिली ये सीटें-
बिहार में बीजेपी ये 17 लोकसभा सीट लड़ेगी- पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम।

जदयू की सीटें
बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू ये 16 लोकसभा सीट लड़ेगी- वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+