Bihar News: नया गांव रेलवे स्टेशन का नाम भी सेनानी राजेन्द्र सिंह रेलवे स्टेशन किया जाय- सम्राट चौधरी
Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना सचिवालय गोलीकांड के शहीद राजेन्द्र सिंह की शताब्दी जयंती पर उन्हें याद किया। वहीं सारण जिला के सोनपुर स्थित उनके गांव जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को सम्बोधित करते हुए घोषणा की कि बलिदानी राजेंद्र सिंह की स्मृति में स्टेडियम और पुस्तकालय का निर्माण कराया जायेगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार रेल मंत्रालय से मांग करेगी कि नया गाँव रेलवे स्टेशन का नाम भी सेनानी राजेन्द्र सिंह रेलवे स्टेशन किया जाय। सन् 1942 के स्वाधीनता आंदोलन के दौरान पटना सचिवालय पर तिरंगा फहराने के लिए जो युवा आगे बढें।

युवाओं को रोकने के लिए ब्रिटिश सरकार की पुलिस ने गोली चलायी, उससे शहीद होने वालों में युवा राजेंद्र सिंह भी थे। उनके बलिदान से युवा पीढी को देशप्रेम की प्रेरणा मिलती रहेगी। महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी।
सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार जनता से किए गए सारे वादे पूरे करेगी। महाराष्ट्र महायुति में शामिल शिवसेना के नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा एनसीपी (अजित) प्रमुख अजित पवार को भी नई सरकार का समर्थन करने के लिए बधाई दी ।
चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में स्पष्ट जनादेश दिया है, जिससे डबल इंजन सरकार के काम की विश्वसनीयता बढी है। चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी जनता 2025 में एनडीए सरकार को अपार बहुमत से फिर सेवा का अवसर देगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुम्बई जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों में केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, संजय झा (कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू) और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications