नक्सलियों ने काटी महिला की गर्दन, कहा- गद्दारी की यही सजा होती है

बिहार के नेवादा जिले में नक्सलियों की एक खौफनाक करतूत सामने आई है जहां नक्सलियों ने एक महिला की गला रेतकर निर्मतता से हत्या कर दी।

पटना। बिहार के नेवादा जिले में नक्सलियों की एक खौफनाक करतूत सामने आई है जहां नक्सलियों ने एक महिला की गला रेतकर निर्मतता से हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद नक्सली शव के पास एक पोस्टर छोड़ कर गए जिसमें लिखा था कि पुलिस को हमारी सूचना देने वालों का यही अंजाम होता है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत है।

जंगल में की हत्या

जंगल में की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक नवादा जिले के कौवाकोल के गाय घाट जंगल के आसपास नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया और गांव की रहने वाली जया देवी को अगवा कर जंगल में ले गए जहां गला काट कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव के पास एक पोस्टर लिख कर छोड़ दिया जिसमें लिखा था कि पुलिस की मुखबिरी करने वाले का यही अंजाम होता है।

महिला ने नक्सली के बारे में पुलिस की दी थी सूचना

महिला ने नक्सली के बारे में पुलिस की दी थी सूचना

पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों गांव में कुछ नक्सली छुपे हुए थे तभी उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी इसी वजह से उसे नक्सलियों ने अगवा कर लिया फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने ग्रामीणों को पोस्टर के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा कि जो कोई भी पुलिस की मुखबिरी करेगा उसका यही अंजाम होगा। ग्रामीणों के साथ नक्सलियों ने थाने के पुलिस को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते पुलिस नहीं सुधरी तो उसका भी इसी तरह का अंजाम होगा। घटना को अंजाम सीपीआई माओवादी ने दिया है।

गांव के चौराहे पर पड़ी थी लाश

गांव के चौराहे पर पड़ी थी लाश

जब महिला की लाश ग्रामीणों को सुबह गांव के चौराहे पर मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। नक्सलियों के खौफ से लोग घर से बाहर निकलने से भी डर रहे थे। फिर मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घटना के संबंध में ग्रामीणों ने नक्सलियों के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला की हत्या किस स्थिति में की गई लेकिन पुलिस मामले को जल्द सुलझाने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+