'INDI गठबंधन भ्रष्टाचारियों और देशविरोधी नफरती ताकतों का ठिकाना', नवादा में गरजे PM मोदी
Nawada Visit PM Narendra Modi says INDI alliance corrupt and anti-national hate forces hideout
PM Narendra Modi Nawada Visit: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही जनसभाओं का दौर भी शुरू हो चुका है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए नवादा पहुंच गए हैं। यहां पीएम मोदी ने INDI गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि मैं बिहार और मगध की धरती को प्रणाम करता हूं। मगध की इस महान धरती में चंद्रगुप्त मौर्य का शौर्य है, आचार्य चाणक्य की बौद्धिक क्षमता है और इसमें देश को दिशा देने का सामर्थ्य है।
पीएम ने कहा कि ये क्षेत्र बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू की जन्मभूमि भी है। नवादा लोकनायक श्री जयप्रकाश नारायण जी की भी कर्मभूमि है। मैं इन सभी महान विभूतियों को आदरपूर्वक नमन करता हूं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मोदी, देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में जुटा है। मैं भी आप ही की तरह गरीबी को जीकर यहां आया हूं। गरीब का बेटा मोदी, गरीब का सेवक है। मैं जब तक देश के हर भाई-बहन की गरीबी दूर नहीं कर लूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा।
पीएम ने INDI गठबंधन को घेरा
मोदी की गारंटियां INDI गठबंधन को पसंद नहीं आ रही हैं। INDI गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता ने कहा है कि मोदी जो आपको गारंटी देता है, उस पर बैन लगना चाहिए। ये लोग कहते हैं, मोदी का गारंटी देना ही गैर-कानूनी है। अरे, इतने डर गए हो क्या? मोदी की गारंटी से घबरा रहे हो क्या? मोदी गारंटी इसलिए देता है, क्योंकि उसके पास गारंटी पूरी करने का माद्दा है, साफ नीयत है। मोदी गारंटी इसलिए देता है, क्योंकि वो गारंटी पूरी करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करता है।
'INDI गठबंधन भ्रष्टाचारियों का ठिकाना'
पीएम मोदी ने कहा कि INDI गठबंधन के पास न विजन है, न विश्वसनीयता है। दिल्ली में जो लोग एक साथ खड़े होते हैं, अलग-अलग राज्यों में वही एक-दूसरे को गाली देते हैं। बिहार में तो आपस में ही सिर फुटव्वल मची है। ये मजबूरी में साथ आए लोग हैं और इनकी मजबूरी का एक ही नाम है- सत्ता का स्वार्थ। INDI गठबंधन यानी भ्रष्टाचारियों का ठिकाना। इंडी गठबंधन यानी देशविरोधी नफरती ताकतों का ठिकाना।
'कांग्रेस का घोषणापत्र है तुष्टिकरण पत्र'
इंडी गठबंधन वाले सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं। इंडी गठबंधन वाले भारत के एक और विभाजन करने की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता खुलेआम बयान दे रहे हैं कि वो दक्षिण भारत को अलग कर देंगे। कांग्रेस ने जो अपना घोषणापत्र जारी किया है, उसमें भी मुस्लिम लीग के विचारों की छाप है। कांग्रेस ने 'घोषणापत्र' नहीं, 'तुष्टिकरण पत्र' जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications