Nawada Lok Sabha Seat: दो बार नारी शक्ति का रहा है वर्चस्व, जानिए यहां के सियसी समीकरण और इतिहास

Nawada Lok Sabha Seat: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियों ने लोकसभा सीटों पर मंथन शुरू कर दिया है। 40 लोकसभा सीटों पर NDA बनाम INDIA की सियासत को देखते हुए जिताऊ उम्मीदवार की तलाश शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में आज हम आपको नवादा लोकसभा सीट का सियासी इतिहास और समीकरण बताने जा रहे हैं।

नवादा लोकसभा सीट से पहली बार महिला सांसद 1957 में बनी थी। कांग्रेस की प्रत्याशी सत्यभाभा देवी ने पार्टी का परचम बुलंद किया था। इसके ठीक 41 साल बार दूसरी बार महिला शक्ति ने इस सीट पर क़ब्ज़ा किया। 1998 में राजद प्रत्याशी मालती देवी इस सीट पर जीत का परचम बुलंद किया था।

Nawada Lok Sabha Seat

नवादा लोकसभा सीट पर महिला मतदाताओं की तादाद, पुरुष मतदाताओं के मुक़ाबले थोड़ा ही कम है। यहां चुनाव विकास के मुद्दे पर नहीं जातियों के भरोसे जीती जाती है। यहां जातीय समीकरण ही विनिंग फैक्टर के तौर पर देखे जाते रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने 10 साल तक इस सीट पर क़ब्ज़ा जमाये रखा। सियासी जानकारों की मानें तो भाजपा 2009 से 2019 तक जीत की हैट्रिक लगा सकती थी। लेकिन NDA गठबंधन के तहत 2019 में इस सीट से लोजपा प्रत्याशी चन्दन सिंह चुनावी दांव खेला था और जीत दर्ज की थी।

आपको बता दें कि पहले यह सीट आरक्षित थी, इसके बाद भी जातीय समीकरण ही विनिंग फैक्टर थे। नए परिसीमन के बाद 2009 में यह आरक्षित से सामान्य सीट में तब्दील हुई। फिर भी यहां चुनाव जातीय समीकरण पर ही हुए। ग़ौरतलब है कि यह सीट 1962 से पहले सामान्य थी।

1962 में आरक्षित सीट में तब्दील हुई और 2009 में सामान्य सीट हुई, कोटा बदलता गया लेकिन चुनावी मुद्दे नहीं बदले। नवादा लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें नवादा, रजौली, बरबीघा, हिसुआ, गोबिंदपुर और वारिसलीगंज का नाम शामिल है।

लोकसभा सीट से चुने गए सांसदों सूची

1952: ब्रजेश्वर प्रसाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (एससी, गया पूर्व)

1952: राम धनी दास, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (एससी, गया पूर्व)

1957: सत्यभामा देवी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1957: राम धनी दास, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1962: राम धनी दास, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1967: सूर्य प्रकाश पुरी, स्वतंत्र

1971: सुखदेव प्रसाद वर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1977: नथुनी राम, भारतीय लोक दल

1980: कुंवर राम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1984: कुंवर राम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1989: प्रेम प्रदीप, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

1991: प्रेम चंद राम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

1996: कामेश्वर पासवान, भारतीय जनता पार्टी

1998: मालती देवी, राष्ट्रीय जनता दल

1999: डॉ. संजय पासवान, भारतीय जनता पार्टी

2004: वीरचंद्र पासवान, राष्ट्रीय जनता दल

2009: डॉ. भोला सिंह, भारतीय जनता पार्टी

2014: गिरिराज सिंह, भारतीय जनता पार्टी

2019: चन्दन सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+