मौसेरा भाई बनाकर प्रेमी को घर बुलाई 3 बच्चों की मां, करने लगी गंदा काम, गांव वालों ने कर दिया खेल
Nawada News: नवादा के धमौल ओपी क्षेत्र में एक 16 साल के नाबालिग की शादी तीन बच्चों की मां से करा दी गई। महिला ने नाबालिग को मौसेरा भाई बनाकर घर लाई थी।

Nawada Crime News: बिहार के नवादा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 16 साल के नाबालिग की प्रेमिका तीन बच्चों की मां निकली। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वन इंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक 16 साल के नाबालिग की शादी एक तीन बच्चों की मां से करवाई की जा रही है।
जानें क्या है मामला? (Nawada Marriage)
दरअसल, यह मामला नवादा जिले के पकरीबरावां धमौल ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। जहां तीन बच्चों की मां ने अपने 16 साल के प्रेमी को घर बुलाया। घर वालों ने जब पूछा कि कौन है यह लड़का तो महिला ने बताया कि यह उसका मौसेरा भाई है। फिर उसे और भी लोगों से परिचय करवाने के बाद अपने कमरे में लेकर चली गई और गेट अंदर से बंद कर दी। फिर कुछ देर हो जाने के बाद भी जब दोनों नहीं निकले तो रिश्तेदार ने गेट खोलने के लिए कहा। महिला गेट खोलने में देर करने लगी। फिर क्या था ग्रामीणों ने गेट तोड़ दिया। जब अंदर देखा तो सभी के होश उड़ गए। कइयों ने तो शर्म से आंखें बंद कर ली। दोनों को देखते ही ग्रामीण नाराज हो गए। फिर खींच कर दोनों को बाहर निकाला और शादी करा दी। वायरल वीडियो में दिखाई गई जगह बाबा सुंदर दास मंदिर गुलनी कुटिया बताई गई है।
महिला तीन बच्चों की मां
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी महिला तीन बच्चों की मां निकली। लोगों ने कहा कि महिला के इस कृत्य से रिश्ते कलंकित हो गए हैं। लोगों को रिश्ते पर भरोसा नहीं रहा। हालांकि, दोनों की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना पर पुलिस ने भी कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, इस संबंध में धमौल ओपी अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। वह भी इस मामले की जांच करेंगे फिर इस मुद्दे पर बात कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications