Bhojpuri Song: होली गीत 'रंग लहे लहे डाली' में नवरत्न पांडेय और लवली काजल की दिखी प्यारी कैमेस्ट्री

Bhojpuri Holi Song: होली का हुड़दंग गांवों में खूब दिखता है। पूरे गांव के लोग रंग गुलाल अबीर एक दूसरे पर डाल कर होली खेलते हैं। क्या नर क्या नारी सब लोग दिल खोलकर होली खेलते हैं। होली का यह हुड़दंग भोजपुरी गानों में होली से पहले ही दिखने लगा है।

यूट्यूब पर जब होली का गीत आता है तो उसे देखकर लगता है कि आज ही होली है और मिजाज फगुआमय हो जाता है। इसी कड़ी में सिंगर नवरत्न पांडेय और नेहा राज की आवाज में रंगों से सराबोर होली गीत 'रंग लहे लहे डाली' रिलीज किया गया है।

Navratn Pandey New Bhojpuri Holi Song 2024 Rang Lahe Lahe Dali Released

गीत के वीडियो में एक्टर सिंगर नवरत्न पांडेय के साथ लवली काजल की अदाकारी कयामत ढा रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया भोजपुरी होली गीत है। दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

'रंग लहे लहे डाली' में नवरत्न पांडेय और लवली काजल की जोड़ी बड़ी खूबसूरत लग रही हैं। उनका डांस मंत्रमुग्ध करने वाला है। इस गाने की मेकिंग और शूटिंग पर काफी ध्यान दिया गया है। गाने में दिखाया गया है कि नवरंग पांडेय दोस्तों के साथ भांग पीकर पूरे मूड दिख रहे हैं।

नवरंग पांडेय के सामने जब उनकी पत्नी आती है तो वह होली खेलने के लिए कहते हैं कि... 'फगुआ में हमरो बनाई द मिजाज, सइयाँ जी से आपन काहे खातिर लाज, मन में बा बेचैनी कइसे संभाली हो कइसे संभाली...' लवली काजल रंग लगाने का ऑफर देते हुए कहती है कि... एको जगे छोड़ी जनि खाली, राजा जी रंग लहे लहे डाली...

भोजपुरी होली गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने को नवरत्न पांडेय और नेहा राज ने गाया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। गाने के प्रचारक ब्रजेश मेहर हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+