अजब-गजब: साइकिल से तय किया पटना से पाकिस्तान का सफर, इतने दिनो में पूरा किया हजारों KM का सफर
नवनीत गोविंदम ने 14 जून को पटना गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म स्थली से कर्म स्थली करतारपुर साहिब पाकिस्तान के लिए साइकिल से सफर पर निकले थे। साइकिल से 1700 किलोमीटर का सफर तय करते करतारपुर साहिब पाकिस्तान पहुंचे।
पटना, 27 अगस्त 2022। मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती, जुनून और जज्बा हो तो हर काम आसान हो जाता है। यह कहावत दानापुर (बिहार) के रहने वाले नवनीत गोविंदम (नक्श) पर बिल्कुल फिट बैठता है। दरअसल नवनीत (नक्श) ने हिंदुस्तान से हज़ारों किलोमीटर का सफर तय कर साइकिल से पाकिस्तान पहुंचे। गुरु नानक देव और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित होकर उन्होंने 1700 किलोमीटर का सफर साइकिल से ही तय कर लिया। नवनीत गोविंदम ने किस तरह से अपने सफ़र की शुरुआत की, उन्हें यात्रा में क्या-क्या मुश्किलें आईं, चलिए विस्तार से जानते हैं।

1700 किलोमीटर का तय किया सफर
नवनीत गोविंदम ने 14 जून को पटना गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म स्थली से कर्म स्थली करतारपुर साहिब पाकिस्तान के लिए साइकिल से सफर पर निकले थे। साइकिल से 1700 किलोमीटर का सफर तय करते करतारपुर साहिब पाकिस्तान में गोविंदम की यात्रा एक महीने में समाप्त हुई। आपको बता दें कि इससे पहले भी नवनीत गोविंदम 1900 किलोमीटर की साइकलिंग कर खारदुंगला पहाड़ी (लद्दाख) पर पहुंचकर तिरंगा फहरा चुके हैं। अपने सफर का ज़िक्र करते हुए नवनीत बताते हैं कि सफर मुश्किल तो रहता है लेकिन दृढ़ संकल्प होने से हर मुश्किल आसान हो जाती है।

साइकिल से किया पटना से पाकिस्तान का सफर
नवनीत ने पटना से पाकिस्तान की सफर का तजुर्बा बताते हुए कहा कि जब परिवार वाले से बताया कि साइकिल से वह पाकिस्तान के सफर पर जा रहे हैं तो सभी लोग काफी परेशान हो गए। लेकिन मेरे जज्बे को देखते हुए घर वालों ने सफर की इजाजत दे दी। साइकिल से सफर के दौरान पाकिस्तान के हालात की खबर से घर वाले काफी घबरा गए थे लेकिन नवनीत हमेशा ही अपमे माता-पिता से फोन के ज़रिए कॉन्टैक्ट में रहे। नवनीत के पिता अरविंद कुमार गुप्ता और मां ममता गुप्ता बेटे के सफर आसान बनाने के लिए हमेशा संपर्क में रहे।

बारिश में साइकिल चलाना आसान नहीं था- नवनीत
नवनीत ने बताया कि सफर में परेशानियां तो काफी आई, बारिश की वजह से साइकिल से सफर करना आसान नहीं था लेकिन बिना हिम्मत हारे हुए सफर जारी रहा। नवनीत का सफर पूरा होने पर उनके माता-पिता ने बेटे को मिठाई खिलाते हुए खुशी का इज़हार किया। वहीं मां तो मां ही होती है, उनका बेटा जब सफर पर था तो वह काफी बेचैन थी, वह बताती हे कि अगर किसी दिन बेटे से बात नहीं होती थी दिल में डर सा लगा रहता था। नवनीत के पिता अरविन्द कुमार गुप्ता ने भी अपने बेटे सफर को पूरा होने के बाद दिल की बात बयां की, उन्होंने कि बेटे के हौसले में उसकी जीत दिख रही थे इसलिए वह साइकिल से बेटे को सफर पर जाने से रोक नहीं पाए। आज बेटे की कामयाबी से खुशी महसूस हो रही है।

बॉलिवुड अभिनेता को यात्रा समर्पित
नवनीत गोविंदम होटल मैनेजमेंट अंतिम वर्ष के छात्र हैं। उन्हें साइकिलिंग काफी पसंद है, इसी के मद्देनज़र वह साइकिल से दूर तक का सफर तय करने की ठानी और साइकिल से ही यात्रा करने का फ़ैसला लिया। उन्होंने 'बर्न फैट सेव फ्यूल' अपनी यात्रा का नाम दिया है। ग़ौरतलब है कि उन्होंने अपने सफर को बॉलिवुड अभिनेता स्व. सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित किया है। नवनीत ने कहा कि लोग मशगूल जिंदगी होने की वजह से सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकार को भूल चुके हैं, वह डाउन टू अर्थ इंसान थे। इसलिए यह यात्रा उनको समर्पित थी।
ये भी पढ़ें: बिहार में 'पिंक लाइन सर्विस', फ्री में महिलाएं कर सकेंगी सफर, योजना की हो रही तारीफ












Click it and Unblock the Notifications