गर्भवती पत्नी को बेटी के साथ इलाज के लिए लेकर गया था पति फिर गांव में मिली तीनों की लाश

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के मिसियाडीह में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मृतकों के परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी बेटी शामिल है। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो विभाग के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लोों की भीड़ एकत्रित हो गई।

nalanda triple murder of wife husband and daughter

जानकारी के अनुसार तीनों का गला दबाकर शव को पईन में फेंक दिया गया था। ट्रिपल मर्डर की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतकों की पहचान मिसियाडीह के रहने वाले सुरेंद्र यादव की बेटी मिंटू कुमारी, उसका पति सनी यादव और तीन साल की बेटी नंदिनी के रूप में हुई है।

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 7 महीने की गर्भवती थी, जिसको लेकर दामाद सनी इलाज के लिए बिहारशरीफ मोटरसाइकिल से गया हुआ था। मृतका का एक और बेटा सनम कुमार और बेटी शिवानी है। हालांकि अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जांच चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार, सदर डीएसपी इमरान परवेज, एसडीओ जनार्दन प्रसाद अग्रवाल, थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।

यह भी पढ़ेंः बिहार में हैदराबाद जैसी हैवानियत, पहले किया गैंगरेप फिर मारी गोली और आखिरी में जला दिया शव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+