बिहारः नालंदा में 14 साल की लड़की से 6 युवकों ने किया गैंगरेप, सूनसान मकान में बेहोश मिली

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गांव में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेरप की घटना को अंजाम दिया गया है। गैंगरेप का आरोप गांव के ही 6 युवकों पर लगा है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को किशोरी शौच के लिए खेत गई हुई थी।

nalanda misdeed with minor girl accused arrested

इसी दौरान पहले से घात लगाए 6 युवकों ने उसका मुंह बंद कर लिया और पास के एक सुनसान मकान में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। जब पीड़िता काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान नाबालिग लड़की मकान में बेहोशी की हालत में मिली। किशोरी ने 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

वहीं गैंगरेप की सूचना मिलने के बाद बेन थानाध्यक्ष जयकिशुन कुमार अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे और कार्रवाई करते हुए गांव की घेराबंदी कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा किशोरी को मेडिकल के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं गैंगरेप की इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसके लिए पुलिस ने एहितयात के तौर पर गांव में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+