नालंदाः 56 लाख की लूट करने आए बदमाशों से नहीं चली गोली तो फिल्मी स्टाइल में गार्ड ने तान दी बंदूक
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई। जहां लहेरी थाना क्षेत्र में स्थित रामचंद्रपुर एचडीएफसी शाखा बैंक से 56 लाख रुपए लेकर एटीएम में डालने के लिए जा रहे सीएमएस टीम के साथ लूट की कोशिश की गई। सुरक्षा गार्ड द्वारा फायरिंग करने पर अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
Recommended Video

घटना को लेकर गनमैन ने बताया कि एचडीएफसी बैंक से अलग-अलग एटीएम में डालने के लिए कुल 56 लाख रुपए लेकर जैसे ही बैंककर्मी बैंक से निकले और अपनी गाड़ी के पास जाने लगे तो वहीं पर पहले से घात लगाये अपराधियों ने पिस्टल से हम लोगों को घेर लिया। फिर रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास करने लगे और पिस्टल से फायरिंग भी करने लगे।
हालांकि अपराधियों का बंदूक चली ही नहीं। इतने में गार्ड ने भी अपना गन निकाला और अपराधियों पर तान दिया। आसपास भीड़ भी जमा होने के कारण अपराधी हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वहीं दिनदहाड़े इस तरह की घटना से पुलिस की नींद उड़ गई और घटना की सूचना मिलने पर लहेरी थाना, बिहार थाना और खुद नालन्दा के एसपी नीलेश कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए।
वहीं पुलिस द्वारा आपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है एचडीएफसी बैंक और लहेरी थाना की दूरी महज कुछ ही मीटर है। बावजूद अपराधियों ने पुलिस को धत्ता बताते हुए रुपये लूटने का प्रयास किया।












Click it and Unblock the Notifications