'रात में हम दोनों बिना खाना खाए सोये थे, जगने पर देखा पति जिंदा नहीं थे'

पटना। बिहार के दरभंगा में लव मैरिज के महज 4 महीने बाद युवक की रहस्यमयी मौत हो गई। शादी के बाद दोनों किराए के मकान में रहते थे और पत्नी से अक्सर उसका झगड़ा होता रहता था। लड़के के परिवारवाले और आसपास के लोग लड़की पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Mysterious death of husband in Darbhanga Bihar

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले अमृत शर्मा और पुष्पा दोनों एक दूसरे से बेहद प्रेम करते थे और परिवार वालों से बगावत कर मंदिर में शादी कर ली लेकिन यह रिश्ता ना तो लड़की के घरवालों को पसंद था और ना ही लड़के के घरवालों को। शादी के लगभग 4 महीने बीत जाने के बाद लड़के के घरवालों ने किसी तरह अपने लड़के को घर बुलाया। जैसे ही लड़की को यह पता चला कि उसका पति अपने मां बाप से मिलने के लिए गया है। वह बार-बार फोन कर उसे धमकी देने लगी जिसके बाद वह पत्नी के पास लौट आया।

सुबह रहस्यमयी तरीके से उसकी लाश बरामद हुई। इसको लेकर लड़के के घरवाले बहू पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि बहू ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर हत्या कर दी है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के के परिवार वालों के द्वारा लगाए जा रहे आरोप के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला संदिग्ध नजर आया है। फिलहाल लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान पुष्पा देवी ने बताया कि उसे नहीं पता कि मौत कैसे हुई। रात को बिना खाना खाए दोनों एक साथ सोने चले गए। सुबह नींद खुलने पर पति अमृत को बिस्तर पर मृत पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+