'My Second Wife' रेस्टोरेंट के नाम से मिली थी रंजीत को शोहरत, नाम ही बना मौत की वजह!
रंजीत का कमरा कई दिनों से बंद था, स्थानीय लोगों ने जब कुछ हलचल नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा की रंजीत का शव फंदे से लटका हुआ है।
'My Second Wife' रेस्टोरेंट नाम की वजह से सुर्खियों में बना हुआ था, लेकिन किसी को क्या पता था कि नाम ही रेस्टोरेंट संचालक के मौत की वजह बनेगा। पटना जिला के बाढ़ में माय सेकेंड वाइफ रेस्टोरेंट लोगों को नाम की वजह से काफी भा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट के सांचलक रंजीत कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रंजीत ने बताया था कि रेस्टोरेंट का नाम रखने पर आसपास के लोगों ने भी ऐतराज़ जताया था। वहीं उसकी पत्नी भी इस नाम का विरोध कर रही है।

रेस्टोरेंट का नाम ही बना मौत की वजह!
रेस्टोरेंट का नाम 'My Second Wife' ऱखने की वजह से रंजीत और उसकी पत्नी में रोज़ाना बहस होती थी। रंजीत ने रेस्टोरेंट का नाम नहीं बदला तो उसकी पत्नी ने उसे उसकी हाल पर छोड़ दिया और खुद मायके चली गई। रंजीत परिवारिक विवाद की वजह से तनाव में चल रहा था। कई दिनों से रंजीत का कमरा बंद था, जब कोई हलचल नहीं दिखी तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने रंजीत के कमरे का दरवाज़ा तोड़ा तो देखा शव फंदे से झूल रहा है। पुलिस का दावा है कि आर्थिक तंगी की वजह से रंजीत ने खुदकुशी की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्नी से विवाद की वजह से रंजीत ने यह कदम उठाया है। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।

रेस्टोरेंट के नाम से आकर्षित हो रहे थे लोग
बिहार की राजधानी पटना से क़रीब 70 किलोमीटर की दूरी पर रंजीत ने My Second Wife नाम से रेस्टोरेंट खोला था। रंजीत कुमार का रेस्टोरेंट अपने व्यंजन की वजह से कम और नाम की वजह से ज्यादा चर्चाओ में था। रास्ते से गुज़रने वाले लोगों की निगाह अगर रेस्टोरेंट के नाम पर पड़ती थी तो रुक कर लोग वहां के व्यंजन का ज़ायका शौक से लेते थे। वहीं दूसरी शादी किए हुए लोगों को खाने पर काफी छूट भी दी जाती थी। My Second Wife रेस्टोरेंट बाढ़ थाना रोड पर सवेरा सिनेमा हॉल के पास खोला गया है। यहां खाने के सामान के साथ-साथ चाय बर्गर, चऊमिन जैसी कई चीज़ें मिलती है।

क्यो रखा My Second Wife रेस्टोरेंट का नाम ?
रेस्टोरेंट का नाम My Second Wife क्यों पड़ा यह सवाल आपके भी ज़ेहन में घर कर रहा होगा। रेस्टोरेंट के संचालक रंजीत कुमार ने बताया था कि वह घर में बीवी के लिए काम करते हैं, फिर वापस रेस्टोरेंट में भी आकर काम ही करना पड़ता है। घर से ज्यादा वक़्त रेस्टोरेंट में ही बीतता है। एक पत्नी घर में है और दूसरी पत्नी रेस्टोरेंट है। मेरे लिए दोनों ही बहुत ही प्यारी है। इन्हीं सब पहलुओं पर गौर करते हुए रेस्टोरेंट का नाम My Second Wife रख दिया। रेस्टोरेंट संचालक रंजीत कुमार ने अक्टूबर में रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया था। रेस्टोरेंट का नाम देखने के बाद कई लोगों ने उसे बदलने की सलाह दी थी। वहीं उनकी पत्नी ने भी रेस्टोरेंट का नाम रखने से मना किया था। उन्होंने कहा था कि एक पत्नी के रहते दूसरी पत्नी जैसा नाम नहीं रखना है।
Recommended Video

अक्टूबर में किया था रेस्टोरेंट का उद्घाटन
रंजीत कुछ अलग नाम रखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने दोस्तों से रेस्टोरेंट खोलने की बात कही थी, जिस पर उनके दोस्तों ने 'माय सेकेंड वाइफ' नाम रखने की सलाह दी, जिसके बाद रंजीत ने 2022 अक्टूबर में इसी नाम से रेस्टोरेंट खोल दिया। रंजीत के रेस्टोरेंट पर कोई ग्राहक आता था तो यह पता नहीं चलता कि उनकी पहली शादी है दूसरी शादी। लेकिन जब दूसरी शादी की बात पता चलती थी तो शादीशुदा दंपत्ति को डिस्काउंट भी दिया जाता था।
ये भी पढ़ें: शहीद के पिता ने बयां किया दर्द,'प्रमोशन के लिए आशीर्वाद की बजाय आई मौत की ख़बर'
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications