बीजेपी के पाले में जाने पर नीतीश की पार्टी में बगावत के सुर, सांसद अली अनवर नाराज

पटना। आज बिहार में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार छठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि जदयू और भाजपा के गठबंधन पर नीतीश की पार्टी में ही फूट पड़ गई है। पार्टी के राज्यसभा सांसद अली अनवर ने कहा कि नीतीश जी ने अपनी आत्मा की आवाज पर बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया लेकिन मेरा जमीर गंवारा नहीं करता। अनवर ने कहा कि मेरा जमीर इस बात की इजाजत नहीं करता कि मैं इस कदम का समर्थन करूं।'

Recommended Video

    Nitish Kumar's Decision to go with BJP created ruckus in JDU । वनइंडिया हिंदी
    बीजेपी के पाले में जाने पर नीतीश की पार्टी में बगावत के सुर

    अनवर ने कहा कि अगर मुझे मौका मिला तो मैं अपनी बात पार्टी फोरम पर रखूंगा। उन्होंने कहा कि जिन मसलों पर हम भाजपा से अलग हुए थे, वो आज और भी ज्यादा पुख्ता हो चुके हैं। अनवर के मुताबिक भाजपा के जिन रास्तों से हमें परहेज था, आज उन पर वो और भी उग्रता से चल रहे हैं।

    नीतीश ने दे दिया इस्तीफा

    बता दें कि बुधवार शाम नीतीश ने बिहार के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों को आधार बनाया। इसके थोड़ी देर बाद ही भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई और जदयू को बिना शर्त बाहर से समर्थन देने का ऐलान कर दिया गया।

    दूसरी ओर इस्तीफे के बाद लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर जम कर आरोप लगाया। बिहार के सीएम पद से नीतीश कुमार के इस्‍तीफे के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए लालू यादव ने कहा कि उनके बेटे तेजस्‍वी यादव पर लगे सभी आरोप निराधार हैं। उन्‍होंने कहा, 'खुद नीतीश ने कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।'

    लालू ने कहा...

    अपने परिवार पर लगे भ्रष्‍टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए लालू ने नीतीश कुमार पर हत्‍या का केस दर्ज होने की बात कही। लालू ने पत्रकारों से कहा कि भ्रष्‍टाचार से बड़ा होता है हत्‍याचार। एक आम नागरिक की हत्‍या। लालू ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की बीजेपी से सेटिंग है। इधर नीतीश कुमार ने इस्‍तीफा दिया और उधर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दिया। लालू ने कहा कि हमें पता चला एक पत्रकार ने नीतीश से पूछा कि बीजेपी के साथ जाएंगे? तो नीतीश ने मना नहीं किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+