Bihar News: ‘हमार जिला सीधे ठोके ला’, युवती को पिस्टल लेकर रील बनाना पड़ा मंहगा, हुई गिरफ्तार

Bihar News, Muzaffarpur Viral Girl: बिहार में हथियारों का प्रदर्शन कर रील बनाने का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हथियारों के प्रदर्शन की खबर भी सामने आ रही है। वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताज़ा मामा सामने आया है, जहां युवती ने हाथ में पिस्टल लेकर रील बनाना महंगा पड़ गया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

बिहार की राजधानी पटना में हथियारों का प्रदर्शन कर मरीन ड्राइव पर स्टंट करने वाली युवती के जैसे ही मुजफ्फरपुर की वायरल गर्ल ने भी हथियार के साथ रील बनाया जो कि सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए पुलिस युवती तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

muzaffarpur viral girl posted a reel on her social media handle showing pistol, police taken action

मुजफ्फरपुर में एक युवती ने हाथ में पिस्तौल लेकर एक डायलॉग बोलते हुए नज़र आ रही है, कि 'हमार जिला सीधे ठोके ला', वायरल होने के लिए युवती ने इंस्टाग्राम आईडी पर रील डाला था। इसके बाद बुधवार को कई लोगों ने मुजफ्फरपुर पुलिस को टैग कर कार्रवाई करने की बात कही थी।

कुछ लोगों ने वायरल रील को पुलिस के ग्रुप में भी शेयर कर दिया था, जिसके बाद मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने वायरल रील की जांच की, जिसके बाद पता चला कि रील नगर आयुक्त आवास के पास सिटी पार्क में बनाया गया है।

युवती की इंस्टाग्राम आइडी के ज़रिए पहचान कर पुलिस उसके पास पहुंची औक हिरासत में गई। वहीं एसएसपी राकेश कुमार ने रील में उपयोग हुए पिस्तौल की भी पूछताछ की, इसके साथ ही देर रात तक डीआइयू की टीम पिस्तौल की तालश में जुटी रही।

रील में दिख रही युवती के बारे में बताया जा रहा है कि माड़ीपुर इलाके की निवासी है। उसने अपनी इंस्टाग्राम आइडी पर स्टंटबाज़ी वाली भी कई वीडियोज़ अपलोड किए हैं। पताही हवाई अड्डे में बाइक के साथ स्टंटबाजडी वाला वीडियो काफी वायरल भी हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+