मुजफ्फरपुर में प्रतिबंधित मांस ले जाने पर ऑटो ड्राइवर को पीटा और वाहन को फूंक दिया, सड़क पर जमकर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक पर मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने प्रतिबंधित मांस से लदे ऑटो को पकड़ लिया। ऑटो चालक ने इस दौरान कूदकर भागने का प्रयास किया तो लोगों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया और फिर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद ऑटो को पलट दिया और बीच सड़क पर ऑटो को आग के हवाले कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना के प्रभारी थानेदार मणिभूषण कुमार और जैनेंद्र झा दलबल के साथ पहुंचे।

muzaffarour some group of boys did fight with auto driver and burnt auto

चालक को भीड़ की चंगुल से छुड़ाकर उसे हिरासत में लिया गया। फिर आनन-फानन में आग को बुझाया गया। सदर थाना के प्रभारी थानेदार मणिभूषण कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर के भगवानपुर चौक पर बजरंग दल के सदस्य होने का दावा करने वाले कुछ लड़कों ने ट्रैफिक जाम कर दिया और ड्राइवर पर अवैध बीफ ले जाने का आरोप लगाते हुए एक टेंपो में तोड़फोड़ की. आगे की जांच चल रही है।

भगवानपुर की तरफ से एक ऑटो पर प्रतिबंधित मांस लोड कर मड़वन ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को लग गयी। दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने ऑटो का पीछा करना शुरू किया। ऑटो चालक को इसकी भनक लगते ही उसने तेजी से भागना शुरू कर दिया।

बाइक सवार कार्यकर्ता उसे ओवरटेक कर रहे थे। इसमें दो बाइक सवार असन्तुलित होकर गिरकर जख्मी हो गए। फिर भी अन्य कार्यकर्ता उसका पीछा करते रहे। करीब पांच किलोमीटर तक खदेड़ कर उसे दबोच लिया गया। इसके बाद उसे पकड़कर भगवानपुर चौक पर लाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+