Lok Sabha Election 2024: मुज़फ़्फ़रपुर सीट से क्या BJP लगाएगी जीत की हैट्रिक, जानिए सियासी समीकरण

Lok Sabha Election 2024, Muzaffarpur Lok Sabha Seat: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार सज चुका है। राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय पार्टियों ने सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन शुरू कर दी है। इन्हीं सियासी चर्चाओं के बीच आज हम आपको बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर लोकसभा सीट के सियासी समीकरण बताने जा रहे हैं।

मुजफ्फरपुर की 5 विधानसभा मीनापुर, कांटी, बरूराज, पारू और साहेबगंज विधानसभा सीट वैशाली लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं। ग़ौरतलब है कि इस सीट पर आपातकाल के पहले तक कांग्रेस का बोलबाला रहा है। 1952 में पहली बार इस सीट पर कांग्रेस के श्याम नंदन सहाय ने पार्टी का परचम बुलंद किया था। इसके बाद 1977 और 1980 के चुनावों कांग्रेस के हाथ से यह सीट निकल गई।

Muzaffarpur lok sabha Seat

जॉर्ज फर्नाडिस ने (1977 और 1980) कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी की, वही 1989 और 1991 में भी जीत का परचम लहराते हुए संसद पहुंचे। मुज़फ़्फ़रपुर सीट पर काफी अरसे से NDA का परचम बुलंद रहा है। आपको बता दें कि इस लोकसभा सीट में औराई, गायघाट, सकरा, बोचहां, कुरहनी और मुज़फ़्फ़रपुर विधानसभा सीट शामिल है।

लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में इस सीट से भाजपा प्रत्याशी के अजय निषाद ने सांसद की कुर्सी पर क़ब्ज़ा जमाया। इस बार के सियासी समीकरण बदले हुए हैं, क्योंकि जदयू के दिग्गज नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए से किनारा कर भाजपा के खिलाफ ही तीर चला रहे हैं।

भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी यह किसी और दल का परचम बुलंद होगा, इस पर अभी राजनीतिक जानकारों के बीच भी संशय बरकरार है। मुज़फ़्फ़रपुर लोकसभा सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो सवर्ण मतदाताओं के बाद यादव, मुस्लिम और वैश्य समुदाय के वोटर की तादाद भी काफी है। इस सीट पर अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को विनिंग फ़ैक्टर के तौर पर देखा जाता है।

विकास के नाम पर यहां अभी तक कोई ख़ास काम नहीं हुआ है, जनता ख़ुद का ठगा हुआ महसूस करती है। इसके बाद भी उनके लिए यह मुश्किल होता है कि किस आधार पर अपना जनप्रतिनिधि चुनें। यही वजह है कि यहां विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अलग-अलग समीकरण देखने को मिलता है।

मुज़फ़्फ़रपुर सांसदों की सूची

1952: श्याम नंदन सहाय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957: अशोक रंजीतराम मेहता, पीएसपी
1962: दिग्विजय नारायण सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967: दिग्विजय नारायण सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971: नवल किशोर सिन्हा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977: जॉर्ज फ़र्नान्डिस, जनता पार्टी
1980: जॉर्ज फ़र्नान्डिस, जनता पार्टी
1984: ललितेश्वर प्रसाद शाही, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989: जॉर्ज फ़र्नान्डिस, जनता दल
1991: जॉर्ज फ़र्नान्डिस, जनता दल
1996: जय नारायण प्रसाद निषाद, जनता दल
1998: जय नारायण प्रसाद निषाद, राष्ट्रीय जनता दल
1999: जय नारायण प्रसाद निषाद, जनता दल (यूनाइटेड)
2004: जॉर्ज फ़र्नान्डिस, जनता दल (यूनाइटेड)
2009: जय नारायण प्रसाद निषाद, जनता दल (यूनाइटेड)
2014: अजय निषाद, भारतीय जनता पार्टी
2019: अजय निषाद, भारतीय जनता पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+