बिहार के स्वास्थ्य विभाग का अजब कारनामा, युवक के टूटे पैर पर चढ़ा दिया गत्ते का प्लास्टर, एकदूसरे पर मढ़ा दोष

Bihar: बिहार के स्वस्थ विभाग की लचर हालत को लेकर अक्सर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में डॉक्टर्स की लापरवाही और खराब स्वास्थ्य व्यवस्था का ताजा मामला प्रकाश में आया है। लापरवाही की हद तो ऐसी की गत्ते (कार्डबोर्ड) से मरीज के पैरों पर प्लास्टर चढ़ा दिया गया।

मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि बाइक से गिरने के बाद वो युवक को लेकर मीनापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। पीड़ित युवक, जिसका नाम नीतीश कुमार बताया जा रहा है, के पैर में गहरी छोट आने की वजह से फ्रैक्चर हो गया था।

Muzaffarpur Health Centre Plasters Man Fractured Leg With Cardboard

मीनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक के इलाज में हदपार वाली लापरवाही देखने को मिली। युवक के टूटे हुए पैर का इलाज करने का अनोखा और लापरवाह तरीका ईजाद करते हुए उसके पैर में प्लास्टर की जगह कार्डबोर्ड का कार्टन बांध दिया गया।

इसके बाद नीतीश कुमार को मुजफ्फरपुर के पास के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ले जाया गया। उनके परिवार का आरोप है कि अस्थायी पट्टी को हटाने और उसके स्थान पर प्लास्टर लगाने के बजाय उसे उसी हालत में छोड़ दिया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के पांच दिनों के दौरान किसी भी डॉक्टर ने पीड़ित का इलाज तो दूर उससे मुलाकात तक नहीं की।

अस्पताल के वीडियो में दिख रहा है कि युवक कमरे के एक कोने में बिस्तर पर लेटा हुआ है और उसके पैर में अभी भी कार्डबोर्ड की शीट और पुरानी पट्टी बंधी हुई है।

पीड़ित नीतीश कुमार ने बताया, "मैं अपनी मोटरसाइकिल से मीनापुर गया था, तभी मोटरसाइकिल से गिर गया और मेरे पैर में चोट लग गयी। अस्पताल भेजे जाने से पहले स्वास्थ्य केंद्र में मेरे पैर को कार्डबोर्ड कार्टन से बांध दिया गया था।"

अस्पताल की अधीक्षक डॉ. विभा कुमारी ने कहा, "मरीज का जल्द इलाज किया जाएगा और डॉक्टरों को उसकी देखभाल करने का निर्देश दिया गया है।" उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है कि क्यों किसी डॉक्टर ने उसका इलाज नहीं किया और कार्डबोर्ड स्प्लिंट को प्लास्टर से क्यों नहीं बदला।

हालाँकि, उन्होंने अस्पताल द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सारा दोष मढ़ा जिसने उनके पैर में कार्डबोर्ड स्प्लिंट लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+