गायब दुल्हन मामले में हैरतअंगेज खुलासा, रेलवे स्टेशन पर ढूंढ रहा था पति, मॉल में शॉपिंग कर रही थी पत्नी

Muzaffarpur Dulhan Missing News Update: बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले से हनीमून पर निकले दंपत्ति की ट्रेन से गायब होने की खबर हाल ही में सुर्खियां बटोर रही थी। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल मुजफ्फरपुर ज़िला के कुढ़नी निवासी प्रिंस कुमार की 6 महीने पहले जयनगर (मधुबनी) निवासी काजल से शादी हुई थी।

काजल और प्रिंस किसी बजह से शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाए थे। बीते 30 जुलाई को नवविवाहित दंपत्ति ने हनीमून के लिए दार्जिलिंग का प्लान बनाया। इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरपुर से ट्रेन पकड़ी और सफर पर निकल गए। किशनगंज में महिला गायब हो गई। जिसके बाद पति ने लापता होने का मामला दर्ज करवाया था।

Muzaffarpur Dulhan Missing News Update

पीड़ित पति प्रिंस ने आशंका जताई थी की नशाखुरानी गिरोह द्वारा उनकी पत्नी को गायब कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद हैरतअंगेज़ खुलासा हुआ है। ट्रेन से गायब हुई दुल्हन का पुलिस ने पता कर लिया है।

रेलवे स्टेशनों पर प्रिंस पत्नी को ढूंढ रहा था और काजल (प्रिंस की पत्नी) गुरुग्राम में शॉपिंग कर रही थी। हरियाणा पुलिस ने काजल के गायब होने के चार दिन बाद पुलिस ने उसे ढ़ूंढ निकाला है। प्रिंस (काजल के पति) ने कहा कि पुलिस ने जानकारी दी है कि उसकी पत्नी गुरुग्राम से मिल गई है।

प्रिंस ने कहा कि वह पुलिस की कस्टडी में है, जब घर वापस आ जाएगी तो घटना पूरी जानकारी मिल पाएगी। कैसे वह ट्रेन से गायब हुई, गुरुग्राम कैसे पहुंची, गायब होने के बाद उसने अपनी पति से कॉन्टैक्ट क्यों नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+