Bihar News: राजा रघुवंशी से मुमताज तक, रिश्तों की हत्याओं का सिलसिला! मुजफ्फरपुर में फिर 'पत्नी' बनी जल्लाद

Bihar News: अपराध की धरती पर एक और रिश्ते का कत्ल हुआ है। राजा रघुवंशी हत्याकांड की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि मोहम्मद मुमताज की हत्या ने फिर सवाल खड़े कर दिए, क्या मुजफ्फरपुर अब रिश्तों की कब्रगाह बनता जा रहा है?

6 जुलाई की रात, काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रामराज जी रोड पर एक पति की लाश मिली। मृतक की पहचान पंचायत रोजगार सेवक मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई, जो वैशाली जिले के रहने वाले थे। कहानी गढ़ी गई कि किसी अज्ञात चोर ने घर में घुसकर हत्या की। लेकिन पुलिस को यह कहानी शुरुआत से ही अधूरी लगी।

Murder of Relationships in Bihar

"प्यार का शक, मौत की साजिश"
पुलिसिया जांच में खुलासा हुआ कि मुमताज की पत्नी फिरदौस ने अपने बेटे के साथ मिलकर खुद ही 12 बार चाकू घोंपकर पति की जान ले ली। वजह? उसे शक था कि मुमताज का किसी और महिला से प्रेम-प्रसंग था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर फिरदौस को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया, और उसी की निशानदेही पर सीसीटीवी डीवीआर भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में है।

रिश्तों की हत्याओं का सिलसिला!
याद कीजिए कुछ ही दिन पहले की घटना - राजा रघुवंशी हत्याकांड, जहां दोस्ती और राजनीति के बीच विश्वास की लाश बिछी थी।र अब, उसी शहर में, पत्नी द्वारा पति की नृशंस हत्या की गई। स्थानी लोगों का सवाल है कि क्या मुजफ्फरपुर अब "अपराध की राजधानी" बनने की ओर है?, कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

जनता सवाल पूछ रही है
ग्रामीणों ने कहा कि क्या अब शादी से पहले 'क्रिमिनल बैकग्राउंड चेक' और 'एफएसएल रिपोर्ट' की जरूरत है? प्रेम, शक और स्वार्थ अब रिश्तों से बड़ा हो चला है, पुलिस की सक्रियता अपराध की गति से पीछे छूटने लगी है। रही है? जब पत्नी ही दुश्मन बन जाए तो पति किस पर भरोसा करे?

राजा रघुवंशी के कत्ल से जो संदेश निकला था, वह शायद मुजफ्फरपुर ने पढ़ा नहीं। अब मोहम्मद मुमताज की मौत ने फिर एक आईना दिखाया है, जहां रिश्ते, शक और हत्या का नया समीकरण बनते जा रहा है। सवाल सिर्फ यह नहीं कि हत्या क्यों हुई, बल्कि यह भी है कि अगला नंबर किसका होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+