बिहार के लखीसराय में कोआपरेटिव बैंक के निदेशक की सरेशाम गोली मार कर हत्या
लखीसराय: कोआपरेटिव बैंक के निदेशक की सरेशाम गोली मार कर हत्या
लखीसराय। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। यहां के लखीसराय में मुंगेर जमुई सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के निदेशक रमाकांत यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय रमाकांत को अपराधियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 80 के करीब उनके सिर में ब्लैक प्वाइंट से गोली मार दी, जिसके चलते घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि उनकी हत्या किन कारणों से की गई। मिली जानकारी के अनुसार रमाकांत बुधवार (11 अक्टूबर) की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर खगौर, किऊल जा रहे थे। पुल के पूर्वी छोर से ही रमाकांत का पीछा कर रहे, अपराधियों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और गोली मार दी। हत्या करने के बाद हत्यारे गाड़ी से ही चौक की ओर भाग गए।

इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से जा रहे लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि रमाकांत पहले में खगौर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष थे।अभीनकी पत्नी पैक्स अध्यक्ष हैं।












Click it and Unblock the Notifications