6 महीने बाद जेडीयू पार्षद के बेटे रॉकी यादव पर कोर्ट ने लगाया मर्डर का चार्ज

आदित्य सचदेवा मर्डर केस में छह महीने बाद गया की अदालत ने रॉकी यादव और तीन अन्य लोगों के खिलाफ चार्ज लगाए हैं।

गया। इसी साल मई में जनता दल यूनाइटेड की पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव की गाड़ी को ओवरटेक करने की वजह से 12वीं के छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या हो गई। रॉकी यादव पर आदित्य को गोली मारने का आरोप है।

इस केस में छह महीने बाद गया की अदालत ने रॉकी यादव और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मर्डर समेत अन्य चार्ज लगाए हैं।

rocky yadav

रॉकी यादव के साथ तीन अन्य लोगों के खिलाफ चार्ज

गया सिविल कोर्ट ने रॉकी यादव, उसके पिता बिंदी यादव, कजिन टेनी यादव और पार्षद मनोरमा देवी के सिक्योरिटी गार्ड राजेश कुमार के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 302, 307, 201,217, 177 व आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत चार्ज लगाए हैं।

अगर आरोप साबित हुए तो अभियुक्तों को सात साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा मिल सकती है।

जेल से रॉकी यादव को लाया गया कोर्ट

रॉकी यादव को कड़ी सुरक्षा में गया सेंट्रल जेल से कोर्ट में लाया गया। जमानत पर चल रहे अन्य आरोपी बिंदी यादव, टेनी यादव और राजेश कुमार भी अदातल में पेश हुए।

आरोपियों पर चार्ज लगाए जाने के बाद अब उन पर मुकदमा चलाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

aditya sachdeva

मई में आदित्य का हुआ था मर्डर

7 मई को एक बिजनेसमैन के बेटे आदित्य सचदेवा, अपनी स्विफ्ट कार ड्राइव कर जा रहा था तभी उसने आगे जा रहे रॉकी यादव की लैंड रोवर कार को ओवरटेक किया। आरोप है कि इस पर गुस्सा होकर रॉकी यादव ने आदित्य को गोली मार दी। 10 मई को पुलिस ने रॉकी को गिरफ्तार कर लिया था।

अक्टूबर में पटना हाई कोर्ट से रॉकी यादव को जमानत मिल गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत को खारिज कर दिया और उसे जेल भेज दिया।

रॉकी यादव का पिता व इस मर्डर केस में आरोपी बिंदी यादव का क्रिमिनल बैकग्राउंड है और बाद में वह राजनीति करने लगे। पार्षद मनोरमा देवी को जेडीयू ने सस्पेंड कर दिया था। रॉकी यादव का परिवार गया में बहुत ताकतवर और रसूखवाला है।

कोर्ट की कार्रवाई से आदित्य के मां-बाप को मिली राहत

आरोपी रॉकी यादव और तीन के खिलाफ ट्रायल शुरू होने से आदित्य के मां-बाप श्याम सुंदर सचदेवा और चंदा सचदेवा को राहत की सांस ली है। उनकी मांग है कि कोर्ट में ट्रायल तेजी से हो ताकि उनके बेटे को न्याय मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+