मुंगेरः तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में सवार 10 लोगों को रौंदा, तीन स्टूडेंट्स सहित चार की मौत

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के खड़गपुर-गंगटा हाईवे पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया, जिसके चलते तीन स्टूडेंट्स सहित चार की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह टेम्पू में ड्राइवर सहित 10 छात्र-छात्राएं कोचिंग के लिए खड़कपुर जा रहे थे, इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो स्टूडेंट्स की मौके पर मौत हो गई। वहीं ड्राइवर और एस स्टूडेंट की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घायल छात्रों को खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

munger road accident three students and one man died

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक के आग के हवाले कर दिया। लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। ट्रक पर कोई सामान नहीं था। हालांकि सड़क हादसे के बाद ट्रक पर सवार खलासी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल की मदद से आग बुझाने में जुट गई है। डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।

घायलों का इलाज चल रहा है। लोगों को मुआवजे का आश्वासन दिया गया है। फरार ट्रक चालक और खलासी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतक छात्र-छात्राएं रायपुर चंदनपुरा सहित अगल-बगल के गांव के ही रहने वाले हैं।

वहीं राजधानी पटना के गौरीचक थाना अंतर्गत बिहटा सरमेरा मुख्य मार्ग पर सैदनपुर कंसारी गांव के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल डाला। इस हादसे में युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग स्थल पर जमा हो गए और लोगों ने इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+