रेप में असफल होने पर की गई आरजेडी विधायक की भतीजी और उसके दोस्त की हत्या
मुंगेर। बिहार के मुंगेर में हुए हाई प्रोफाइल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरजेडी विधायक की भतीजी और उसके ब्वॉयफ्रेंड की हत्या उसके ही दोस्तों ने की थी। न्यूज18 खबर के मुताबिक, रेंज के डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि रिया से रेप करने में विफल रहने पर आशिफ के दोस्तों ने ही दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्याकांड के आरोपी दानिश ने पूछताछ में इस डबल मर्डर को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है।

रेप में विफल होने पर की हत्या
पुलिस की पूछताछ में दानिश ने बताया, रिया से आशिफ प्यार करता था। तीन-चार दिन पहले आशिफ ने उससे एक पिस्टल दिलाने की बात कही थी। रिया पिस्तौल चलाना सीखना चाहती थी। वह उसकी बातों में आ गया और उसे गोली और पिस्तौल उपलब्ध करा दिया। घटना की रात आशिफ के साथ वह और दो अन्य युवक भी थे। दानिश ने बताया कि हथियार उपलब्ध कराने के बहाने अपने मित्र आशिफ और उसकी प्रेमिका रिया को बुलाया, जिसके बाद वह और उसके साथियों ने रिया के साथ रेप करने की कोशिश की। आशिफ ने इसका विरोध किया तो दानिश और दो अन्य युवकों ने मिलकर आशिफ और रिया की गोली मार कर हत्या कर दी।
तीन साल से रिलेशनशिप में थे रिया और आशिफ
बता दें, शुक्रवार की सुबह आरजेडी विधायक की भतीजी रिया और उसके ब्वॉयफ्रेंड आशिफ का शव मुंगेर पुलिस ने बरामद किया था। गोली मारने के तरीके से शक की सूई सुसाइड से मर्डर की ओर घूमने लगी थी।पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल डबल मर्डर केस का खुलासा कर लिया है। बता दें, रिया और आशिफ पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे।












Click it and Unblock the Notifications