'गृहमंत्री शाह, CM नीतीश से हुई बात, सरकार खुद ही ले संज्ञान', पिता जीतन साहनी की मौत पर मुकेश का पहला रिएक्शन
विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख जीतन साहनी (Jeetan Sahni) की हत्या के बाद उनके बेटे मुकेश साहनी ने पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है कि शासन में मामले में उचित एक्शन सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुकेश ने कहा कि उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के साथ बातचीत की और पिता की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री से स्वयं संज्ञान लेने का आग्रह किया। इसके अलावा साहनी ने गृहमंत्री अमित शाह से भी बात की।
दरभंगा में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के घर में घुसकर हत्या कर दी गई। उनका शव क्षत-विक्षत हालत में पाया गया। इस पर समाज कल्याण मंत्री ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया। इसमें उन्होंने बताया कि आखिर किसने और क्यों उनकी हत्या की है।

वीआईपी चीफ और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मामले में अब तक पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इस बीच उनके बेटे मुकेश साहनी में मामले में गृह मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार से संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मीडिया के जरिए जानकारी हुई है कि पिता की हत्या कर दी है। मामले में मुख्यमत्री नीतीश कुमार, गृहमंत्री अमित शाह, लालू प्रसाद यादव समेत सभी शुभचिंतकों से बात हुई है। सभी ने उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है। मैं चाहता हूं मामले में सीएम खुद संज्ञान लें और शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।"
वहीं संतोष सहनी ने कहा, "पिता जीतन सहनी से मेरी आखिरी बात कल रात हुई थी, पिता ने पूछा था कि कब आना होगा। मैंन कहा था कि अभी चुनाव में हूं, फ्री होकर आते हैं। यही आखिरी बातचीत थी। फिर ये घटना हो गई।"
जीतन साहनी की हत्या की वारदात के दौरान सीसीटीवी में जिनकी तस्वीर कैद हुई उनमें से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने एक बयान में कहा कि दरभंगा के 70 साल के जीतन सहनी अकेले रहते थे, रात में अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी। घर के अंदर और बाहर मिले साक्ष्यों की जांच बहुत ही बारीकी से की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications