मुकेश सहनी ने भावुक होकर बयां की पिता के हत्याकांड की घटना, कहा-'पिताजी खून घर की दीवारों पर लगा हुआ है'
बिहार की विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हत्या करने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने पिता को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेहद भावुक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा कि उनके पिता की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या की है। क्रूरता से उनके पिता को मारा गया है। उनका खून घर की दीवारों पर लगा हुआ है।
मुकेश सहनी ने लिखा कि मेरे पिताजी की बेरहमी से अपराधियों ने हत्या कर दी है। पिताजी को इतनी क्रूरता से मारा गया है कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनका खून हमारे घर की दीवारों पर लगा हुआ है। यह घटना हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय है। हमारी आत्मा रो रही है। निषाद समाज के लिए यह काला दिवस के रूप में जाना जाएगा। लेकिन यह हमें डरा नहीं सकता। हम बिहार सरकार से आग्रह करते हैं कि वह जल्द से जल्द इस घटना की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करें।

उन्होंने जानकारी देते हुए आगे लिखा कि आज शाम 7 बजे दरभंगा जिले के सुपौल बिरौल बाजार में दाह संस्कार कार्यक्रम होगा। आप सभी से निवेदन है कि इस समय हमारी पीड़ा में शामिल हो और अपनी उपस्थिति से हमें समर्थन प्रदान करें।
आपको बता दें कि बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। उनका क्षत विक्षत शव मंगलवार को दरभंगा के बिरौल स्थित उनके आवास से बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जीतन सहनी के शव पर जख्मों के कई निशान है। घर का सामान भी बिखरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications