2024 के लोकसभा चुनाव में VIP अकेले लड़ेगी चुनाव, सहनी ने किया ऐलान, कहा- NDA में हम नहीं हैं

पटना। बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसकी जानकारी अब हर किसी को हो गई है। बिहार में सत्तारुढ़ दल में शामिल विकासशील इंसान पार्टी ने अब कड़ा रूख अख्तियार किया है। बिहार सरकार में मंत्री और VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने फेसबुक लाइव के जरिये एक बड़ा ऐलान किया है। सहनी ने कहा है कि वो 15 अप्रैल के वे अलग रणनीति के तहत मैदान में उतरेंगे। वे एक-एक बूथ पर जाएंगे। लोगों को इकट्ठा करेंगे और 2024 में अकेले बिना किसी के मदद के 40 सीटों पर ताल ठोकेंगे। बता दें कि ये सारा विवाद यूपी विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ और अब बिहार में हो रहे एमएलसी चुनाव में सीट न मिलने पर टकराव बढ़ गया है।

mukesh sahani vip president said his party will contest in loksabha election

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं वादा करता हूं कि हम इस कदर काम करेंगे कि लोकसभा चुनाव में हम किसी के पीछे नहीं घूमेंगे कि आइये हमसे गठबंधन करिए। अगर उनको जरूरत होगी तो वे आकर हमसे गठबंधन करेंगे।फेसबुक लाइव में सहनी ने कहा कि हम कह सकते हैं कि एनडीए में तो आज हम नहीं हैं। लोगों ने हमें एनडीए से निकाल दिया है।

Recommended Video

    Bihar By-Election 2022: बिहार nda फूट. mukesh sahani का बड़ा ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा कहा कि अगर हम एनडीए में होते तो हमें हमारा हक मिलता। हमने हमेशा अपना धर्म निभाया। लेकिन हमें आज गठबंधन में हमारा हक नहीं मिल रहा। वो हमें निकाल चुके हैं। ऐसे में अब हमें अपने ढंग से काम करना है। मुकेश सहनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अभी समय है। पहले बोचहां में हमें चुनाव जीतना है। हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि हमारा साथ दीजिए। आपके लिए ही हम लड़ रहे हैं। जो गलतफहमी हुई है, उसे दूर करिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+