मुकेश सहनी ने घर में किया आराम, फिर लिया मछली का स्वाद, कहा- तड़का लगा रहा हूं, 4 जून को भोज होगा
Mukesh Sahani Cooked Fish: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार ख़त्म हो चुका है। 1 जून शनिवार को मतदान होने हैं। चुनाव प्रचार थमने के बाद अब पक्ष और विपक्ष के नेता रिलैक्स मूड में नज़र आ रहे हैं। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का भी अनोखा अंदाज़ देखने को मिला है।
लोकसभा चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद मुकेश सहनी ने शुक्रवलार को घर मे आराम किया और मछली बनाई। खुद से मछली बनाई, खाया और अपने कार्यकर्ताओं को भी खिलाया। आपको बता दें कि, करीब दो महीने के लंबे चुनाव प्रचार के बाद मुकेश सहनी ने दिन में अपने आवास पर आराम किया।

सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार को समाप्त हो गया। उसके बाद मुकेश सहनी रिलैक्स मोड में नज़र आए। शुक्रवार दोपहर में मुकेश सहनी ने मछली फ्राइ कर उसे तैयार किया। इसके बाद खुद मछली का ज़ायका लिया और अपने कार्यकर्ताओं को भी परोसा।
पूछने पर हँसते हुए कहा कि अभी तो तड़का लगा रहा हूँ असली भोज तो 4 जून को होगा ,जब हमारी सरकार बनेगी । वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि एक कार्यकर्ता सुबह ही दरभंगा से रेहू और कतला मछली लेकर आवास पहुंच गया था।
पार्टी के प्रमुख आज लंबे चुनाव प्रचार के बाद अपने आवास पर थे। उन्होंने खुद मछली बनाई और लोगों को खिलाया। चुनाव प्रचार के दौरान काफी दौरा करने के बाद मुकेश सहनी को थोड़ी फुरसत मिली है। उन्होंने दावा किया है कि 4 जून को महागठबंधन की सरकार बन रही है। केंद्र से भाजपा की मोदी सरकार का सुपड़ा साफ़ होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications