Bihar Politics: RCP सिंह के भाजपा में शामिल होने पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने ली चुटकी, कही ये बात
RCP Singh Joined BJP: आरसीपी सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने चुटकी ली है।

Bihar News: बिहार में चुनाव से पहले ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कभी आनंद मोहन, तो कभी बागेश्वर बाबा को लेकर सियासी चर्चा होती है। वहीं आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद नई चर्चा शुरू हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह गुरूवार को भाजपा में शामिल हो गए।
Recommended Video
आरसीपी सिंह को दिल्ली भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सदस्यता दिलाई। आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहे काफी सम्मान मिलने के बाद भी पलटी मार गए, तो वह भाजपा में कितने दिन रहेंगे यह आने वाला समय ही बताएगा। वहीं आरसीपी सिंह को आईएएस बनकर देश की सेवा करने का मौका मिला। 24 साल तक पार्टी में रहे, किसी का कुछ किया ही नहीं, तो उसका किया असर पड़ेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता पर चर्चा करते हुए कि देश के हालात को देखते हुए बड़े नेताओं से मुलाकात करना सही है। पीएम कैंडिडेट के तौर पर नीतीश कुमार काबिल उम्मीदवार है। मुझे अपने नेता पर पूरा यकीन है।
सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। नालंदा में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को अंगुली की गिनती पर बता दिया। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह का कुछ भी प्रभाव नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications