मोतिहारीः बहन के सामने बदमाशों ने तीन भाइयों को मारी थी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले में बहन के सामने भाई की गोली मारकर हत्या करने की घटना खुलासा जिले की पुलिस ने कर दिया है। डकैती के दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था। दरअसल, प्लाईवुड कंपनी के संचालक के घर 9 की संख्या में बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने आए थे। पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई दोनाली बंदूक, एक पिस्टल और 12 बोर के पांच जिंदा कारतूस भी जब्त किया है। बीते 18 जून को मुफ्फसिल थाना के मधुबनी घाट में प्लाईवुड फैक्ट्री के संचालक राजेन्द्र सहनी के घर पर लूटपाट करने आए अपराधी छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए।

इस दौरान सफलता नहीं मिलने पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान प्लाईवुड फैक्ट्री संचालक राजेंद्र सहनी के भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई। साथ ही मृतक नन्दलाल कुमार के दो अन्य भाइयों को भी गोली लग गई थी। जबकि छत से अपनी जान बचाकर भाग रहे राजेन्द्र सहनी को भी गोली लग गई। इस घटना के तत्काल बाद एसपी नवीन चंद्र झा ने घटना स्थल पर जा कर मामले का जांच करते हुए सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।
एसपी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला है कि घटना को अंजाम देने के दौरान एक अपराधी घायल हो गया था, जिसके बारे में पुलिस पता लगा रही है कि वह कहां छिपकर इलाज करा रहा है। एसपी ने बताया कि अपराधी लूटपाट की नियत से घर में घुसे थे और इसी दौरान अपराधियों ने युवक की हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications