मोतिहारीः चोरी का आरोप लगाकर मिली ऐसी सजा की कांप जाएगी आपकी रूह
मोतिहारी। मोहम्मद बिन तुगलक का शासन भले ही 14 वीं सदी में सिमट गया पर उनके फैसले के तरीके को कुछ लोग आज भी जीवित रखे हुए हैं, जिसे हम तुगलकी फरमान के तौर पर जानते हैं। कुछ ऐसा ही वाक्या मोतिहारी में हुआ, जहां पंचायत भी उन्हीं की, फैसला भी उन्हीं का और पंचायत का तुगलकी फरमान ऐसा हुआ, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
Recommended Video

यह दिल दहला देने वाली तस्वीर मोतिहारी के ढाका थाना छेत्र के विशम्भरपुर गांव की है, जहां तीन लोगों को गांव वालों ने पकड़ कर पहले पेड़ में बांधा और पिटाई के बाद भीड़ ने तीनों के बाल मुंडवाए फिर पंचायत में घूमने के लिये छोड़ दिया। वायरल हो रहे वीडियो में भीड़ में कैद तीन युवक हैं, जिनपर साइकिल चोरी करने का आरोप है।

इसीलिए पंचायत वाले इन तीनों को पकड़ा है और फिर गांव के बीच एक पेड़ में तीनों को बंधा गया फिर पंचायत में मौजूद लोगों ने फैसला सुनाया की इन तीनों के सिर को आधा-आधा मुंडवा कर छोड़ दिया जाए। वही नहीं बल्कि भीड़ में से मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटना का विडियो बनाया और सोशल मिडिया पर इसे वायरल भी कर दिया है।
हालांकि इस मामले में न तो थाने में कोई आवेदन पड़ा है और न ही कोई कार्रवाई है। पर आगे देखिए की इस तरह के फैसले सुनाने वाले को क्या सजा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications