बिहारः मोतिहारी में शौच के लिए जा रही नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने किया गैंगरेप

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले के एक गांव में शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। तीनों आरोपित पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। पीड़िता महादलित परिवार से आती है। वह घर से रात के वक्त शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान पड़ोस में रह रहे युवकों ने उसे पकड़ लिया फिर गांव से दूर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना की जानकारी होने पर लोगों में काफी गुस्सा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

motihari misdeed with minor girl poice aressted two accused

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पड़ोस के तीन युवकों को नामजद करते हुए हरसिद्धि थाना में शिकायत दर्ज करा दी है। परिजनों ने युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया गया है कि 14 वर्षीय बच्ची को गांव से दूर ले गए फिर वहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य युवक मौके से फरार है।

पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने इस दौरान बयान दर्ज कर लिया। पकड़े गए आरोपित युवकों का कहना है कि वह वे इस मामले में पूरी तरह से निर्दोष हैं। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। दोनों आरोपितों को जेल भेजा जा रहा है। एक अन्य आरोपित की तलाश है। इस घटना के बाद महिला पुलिस ने पीड़ित लड़की से घटना संबंधित बयान दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से भी बातचीत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+