बेटी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिला प्रेमी तो बाप दी ऐसी दर्दनाक मौत कि सुनकर रूह कांप जाए

पटना। बिहार के मोतिहारी जिले में एक युवक को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद परिवार वाले उग्र हो गए फिर कमरे में बंद कर उसकी इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सभी ने चोर का हल्ला करते हुए आसपास के लोगों को बुलाया और फिर मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी, लेकिन प्रेमिका ने अपने घर वालों की करतूत पुलिस वालों को बता दी जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी तरफ लड़के के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचकर लड़की के घरवालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस लड़की, उसकी बहन और पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Motihari Father killed his daughter Lover Bihar

चोरी छिपे मिलते थे दोनों

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के मोतिहारी जिले का है, जहां के मुफ्फसिल थाना के कटहां गांव के रहने वाले एक युवक मो.एहतेशाम को गांव की ही लड़की से प्यार हो गया था। प्यार का इजहार होने के बाद दोनों चोरी चुपके रात के अंधेरे में मिला करते थे। धीरे-धीरे इस बात की जानकारी आस-पास के लोगों को हो गई फिर दोनों प्रेमी जोड़े ने एक प्लान बनाते हुए अपने मिलने का नया तरीका ढूंढा और रात के अंधेरे में प्रेमी खिड़की के रास्ते उसके कमरे में चला जाता था। जहां दोनों रात भर प्रेम का खेल खेलते थे। यह सिलसिला कुछ ही दिनों तक चला कि परिवार वालों को इस बात की भनक लग गई। एक दिन चुपके से परिवार वालों ने अपनी बेटी को आपत्तिजनक हालत में अश्लीलता का नंचा नांच करते देख लिया जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने लड़के को पकड़कर जमकर मारपीट की जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। लड़के की मौत के बाद परिवार वालों ने आसपास के लोगों को चोर कहते हुए बुलाया, फिर मामले की जानकारी पुलिस वालों को दी। लेकिन वहां उपस्थित लोगों ने जब लड़के को उसकी बेटी का प्रेमी बताया तो प्रेमिका ने अपने प्रेमी की दर्दनाक हत्या की कहानी पुलिस को बता दी। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Motihari Father killed his daughter Lover Bihar

रात में मिलने पहुंचा था प्रेमी
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एहतेशाम अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया। इस दौरान दोनों को घरवालों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद एहतेशाम चोर बताकर कमरे में बंद कर दिया और खूब पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही प्रेमिका उसकी बहन और पिता को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+