मोतिहारीः मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गांवों में हिंसक झड़प, 22 लोग घायल
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले में गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गांवों में हिंसक झड़प हो गया, जिसमें कुल 22 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला का है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों के विवाद में दो गांव के लोग आपस में उलझ गए।

झड़प को लेकर एक पक्ष ने सड़क जाम कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खत्म कराया। वहीं घटनास्थल पर बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications