मां और बेटा रातों रात बने करोड़पति, 13 वर्षीय बेटे ने कुछ दिन पहले ही मां को दिए थे टिप्स

Dream11 Winner: बिहार के पूर्णिया ज़िले के मां और बेट ने ड्रीम 11 में टीम बनाकर 2 करोड़ रुपये की राशि जीती है।

Mother And Son Won 2 Crore Rupees In Fantasy Cricket App Dream 11 Winner List

2 Crore Rupees Winner Dream11: मैच के सीज़न में कई लोग अपनी टीम बनाकर करोड़ों रुपये जीतने का ख्वाब पूरा कर चुके हैं। पूर्णिया के भवानीपुर प्रखंड की निवासी तारिका गुप्ता और उनके 13 साल के बेटे अभिनव ने 2 करोड़ रुपये जीते हैं।

मां और बेटा (तारिका और अभिनव) देश की पहली जोड़ी है, जिन्होंने टीम बनाकर 2 करोड़ रुपये का प्राइज़ मनी जीता है। तारिका गुप्ता घरेलु महिला हैं, वहीं उनका बेटा अभिनव गुप्ता 9 क्लास में पढता है। मुंबई और गुजरात के बीच हुए मैच में इन्होंने 845.5 नंबर हासिल किया कर बेहतरीन टीम बनाई थी।

तारिका गुप्ता ने बताया कि उन्हें क्रिकेट में जरा सी भी दिलचस्पी नहीं थी, ना ही वह क्रिकेट मैच देखती थी। बेटे की ज़िद की वजह से उन्होंने ipl dream11 में टीम बनान सीखा। 18 दिन पहले ही बेटे ने उन्हें टीम बनाने का टिप्स दिया था।

Recommended Video

    IPL 2023: Rashid Khan की गेंदबाजी की KKR के बल्लेबाजों ने की खूब पिटाई, GT vs KKR | वनइंडिया हिंदी

    अपने बेटे के साथ मिलकर उसी की आईडी से टीम बनाकर मैच दांव लगाने लगी। इसके बाद वह घर के काम में कम और आईपीएल ड्रीम 11 में ज्यादा वक्त देने लगीं। कभी उनका बेटा टीम बनाता तो वह दांव लगाती, कभी वह खुद टीम बनाती तो बेटा अभिनव दांव लगाता।

    मां और बेटे ने जब से टीम बनाकर दांव लगाना शुरू किया तो किसी में हार किसी में जीत मिली। मंगलवार को दोनों ने मिलकर 11 टीमें बनाई थी। इनमें से 8वें नंबर की टीम मुंबई और गुजरात के बीच हुए मैच ने उनके करोड़पति बनने का सपना पूरा कर दिया।

    हजारों प्लेयर्स के बीच मां और बेट की टीम ने 845.5 अंक हासिल करते हुए 2 करोड़ रुपये जीते। अभिनव गुप्ता (तारिका गुप्ता का बेटा) ने बताया जीती हुई राशि कि उनके अकाउंट में ट्रांसफर हो गए हैं। टैक्स काटने के बाद 2 करोड़ में से 1 करोड़ 97 लाख 81 हजार 816 रुपये खाते में आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+