बिहार: शादी करने से मना करने पर सिरफिरे आशिक ने मां-बेटी को मारी गोली, फरार
पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक तरफा प्यार के चलते सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर अपनी प्रेमिका और उसकी मां को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी गंभीर हातल में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र की है। पुलिस की माने तो घटना सुबह 7 बजे की है। संजीव नाम का एक युवक घर में घुसा और युवती से जबरन शादी करने का दवाब बना लगा। शादी की बात को लेकर इन सभी के बीच काफी बहस भी हुई। बताया जाता है कि बहसबाजी का दौर करीब एक घंटे तक चला। इसके बाद संजीव ने पिस्टल निकली और एक के बाद एक 4 राउंड गोली चलाई। गोली लगने से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद संजीव और उसका दोस्त बाइक छोड़ पैदल ही भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को गंभीर हातल में इलाज के लिए राजेंद्र नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान घर के अंदर से पुलिस के हाथ 4 खोखा मिले हैं। जिससे पता चलता है की सिरफ़िरे आशिक ने घर के अंदर 4 गोलियां चलाई थी।
6-7 महीने से थी जान-पहचान
जांच के दौरान पुलिस ने घायल युवती और उसकी मां के बयान दर्ज किए। सिटी एसपी ईस्ट राजेन्द्र कुमार भील की मानें तो पिछले 6-7 महीने से संजीव और युवती की जान-पहचान थी। संजीव अक्सर घर आता-जाता रहता था। संजीव चाहता था की वो जल्द से जल्द उससे शादी कर ले, लेकिन उससे भी बड़ी उसकी एक और बहन थी। फैमिली वाले बड़ी बेटी के बाद ही उसकी भी शादी करने की बात कह रहे थे, जो संजीव को नागवार गुजरी।












Click it and Unblock the Notifications