सालभर में बिहार से गायब हुईं 3,037 बेटियां, कोई बिकी तो कोई हुई अगवा

गायब हुई लड़कियों में से 1,587 लड़कियां प्रेम प्रसंग में तो बाकी का पता नहीं। लेकिन जितनी भी लड़कियां बिहार से गायब हुई हैं उनमें से 85% लड़कियां गरीब परिवार की है।

पटना। आपको आश्चर्य होगा की बिहार से साल भर में रहस्यमय तरीके से 3,037 लड़कियां गायब हुई हैं। गायब हुई कई लड़कियों का आज तक कुछ पता नहीं चला वो कहां और किस हाल में है? कुछ लड़कियां घर वापस आईं तो आज भी कई ऐसी लड़कियां हैं जिनके लिए उनके घरवाले आज भी तरस रहे हैं। बिहार से गायब होने वाली कई लड़कियों को अपहरण करते हुए दूसरे राज्यों में जिस्मफरोशी के अड्डे पर बेच दिया गया या फिर दरिंदे उसे अपने चंगुल में फांसकर देह व्यापार का धंधा कराते हैं। इस बात का खुलासा कई ऐसी लड़कियों ने किया जो दरिंदों के चंगुल से भाग कर मदद के लिए थाने पहुंची थी।

सालभर में बिहार से गायब हुईं 3,037 बेटियां, कोई बिकी तो कोई हुई अगवा

1 साल में गायब हुईं 3,037 लड़कियां

अगर नेशनल क्राइम ब्यूरो के रिकॉर्ड पर गौर करें तो पिछले एक साल में बिहार से 3,037 लड़कियां रहस्यमय तरीके से गायब हुई हैं। गायब हुई लड़कियों में से 1,587 लड़कियां प्रेम प्रसंग में तो बाकी का पता नहीं। लेकिन जितनी भी लड़कियां बिहार से गायब हुई हैं उनमें से 85% लड़कियां गरीब परिवार की है।

सालभर में बिहार से गायब हुईं 3,037 बेटियां, कोई बिकी तो कोई हुई अगवा

बता दें कि लड़कियों के गायब हो जाने का मामला आए दिन सुनने को मिलता है। लड़कियों के गायब हो जाने के बाद उनके परिजन थाने में जाकर मामला दर्ज कराते हैं। तो पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेती। पुलिस टाल-मटोल करते हुए प्रेम प्रसंग में गायब हो जाने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लेती है। हालांकि इस मामले में पटना के एसएसपी मनु महाराज का कहना है कि कोई भी इस तरह का मामला सामने आता है तो पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल करती है। लेकिन एसएसपी के किए जा रहे दावे और गायब हो रही लड़कियों के आंकड़े बहुत कुछ कहते हैं।

सालभर में बिहार से गायब हुईं 3,037 बेटियां, कोई बिकी तो कोई हुई अगवा

आइए जानते हैं रहस्यमय ढंग से गायब हुई लड़कियों की हकीकत

बिहार से गायब हो रही लड़कियों की हकीकत जानने के बाद ये स्पष्ट हो गया है कि दूसरे राज्य के लोग मासूम लड़कियों को अपने जाल में फंसाते हुए बाहर ले जाते हैं और फिर उनकी इज्जत को तार-तार कर देते हैं। कुछ इसी तरह का मामला आज से चार महीने पहले पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में सामने आया था। जहां घर से स्कूल जा रही छात्रा को रास्ते से अगवा करते हुए दूसरे राज्य ले जाया गया जहां उसके साथ कई लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं बच्ची के गायब हो जाने के बाद जब मामला पुलिस स्टेशन पहुंचा तो पुलिस वाले इस मामले को प्रेम प्रसंग का बताते हुए टालमटोल कर गई। तो लड़की के घरवालों ने सड़क से लेकर थाने तक हंगामा करते हुए उग्र प्रदर्शन किया तब जाकर पुलिस ने लड़की को ढाई महीने बाद उत्तर प्रदेश के आगरा से बरामद किया। बरामद होने के बाद लड़की ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान उसे कुछ लोगों ने अगवा कर लिया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए।

तो दूसरी तरफ एक और मामला राजधानी पटना में सामने आया था जहां एक लड़की को महिला ने ही पहले नौकरी का झांसा दिया और फिर अपने साथ दिल्ली ले आई। उसके बाद उसे जिस्मफरोशी के अड्डे पर एक बार नहीं बल्कि कई बार बेचा गया। वहीं लड़की एक दिन चकमा देते हुए वहां से फरार हो गई और पुलिस स्टेशन पहुंची जहां उसने मामले की हकीकत बताई। तो आज भी कई ऐसी लड़कियां हैं जिनका उनके घरवाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वो कहां और किस हाल में हैं ये कोई नहीं जानता!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+