Bihar News: 1 साल में 4 लाख ज्यादा लोगों को रोज़गार मिला, आगे भी रोज़गार दिया जाएगा- इसराइल मंसूरी
Bihar News: गया जिले में महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बोधगया में प्रभारी मंत्री गया जिला इसराईल मंसूरी के हाथों से 1755 नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित गया है। जिममें डोभी प्रखंड के 167, परैया प्रखंड के 206, मानपुर प्रखंड के एक, गुरारू 184, खिजर सराय 200, मोहरा 145, अतरी 144, टंनकुपा 176, फतेहपुर 70, बेलागंज 319 एवं बोधगया 143 नव नियुक्त शिक्षक शामिल थे।
नव नियुक्त शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरण के पूर्व पटना गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों बिहार राज्य के नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अतिथियों के साथ-साथ सभी नवनियुक्त शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना ।

प्रभारी मंत्री गया जिला ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज महाबोधि संस्कृत केंद्र बोधगया के प्रांगण से हम सभी ने पटना के गांधी मैदान से आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उस ऐतिहासिक क्षण को सुनने एवं देखने का काम किया है। 25000 नव नियुक्त शिक्षकों को पटना में मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के साथ साथ मंत्री गणों के हाथों से नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है।
आज तमाम गया वासी, नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं और मुबारकबाद। उन्होंने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि आप दीर्घायु रहे। जो सेवा करने का मौका दिया गया है उसे निश्चित तौर पर पूरी ईमानदारी के साथ करें। राष्ट्र निर्माण एवं समाज निर्माण में भागीदारी बने। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बेरोजगारों को लगातार रोजगार देने का कार्य कर रही है।
इसराईल मंसूरी ने कहा कि जब-जब समाज में सकारात्मक चीज होगी उस समाज की बहुत सारी बुराइयां खत्म होगी। लगभग 60 दिनों के अंदर इस परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न करा कर नियुक्ति पत्र वितरण करवाने का कार्य बिहार सरकार ने किया है। पिछले 1 साल में लगभग चार लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने का कार्य किया गया है आगे भी रोजगार देने का कार्य किया जाएगा।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने बीपीएससी से चयनित सभी नव नियुक्त अध्यापको काफी शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही नियुकति पत्र वितरण कार्यक्रम में शरीक हुए लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के प्रक्रिया को काफी सरल और काफी कम समय में पूर्ण कराकर आप सभी को बिहार सरकार ने नियुक्ति पत्र वितरण किया है।
दुर्गा पूजा के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा तेजी से पूरी पारदर्शिता के साथ काउंसलिंग कराने का कार्य किया गया ताकि दीपावली के पहले सभी नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण सुनिश्चित किया जा सके। अपने क्षमता एवं प्रतिभा से यहां तक आप सभी पहुंचे हैं, आप बिहार का एवं गया जिला का नाम और रोशन करें।
गया जिले में 6 अलग-अलग स्थान पर कुल 5300 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि आप सभी नवनियुक्त शिक्षक बिहार का निर्माण देश का निर्माण में पूरी सहभागिता बने। नियुक्ति पत्र हासिल करने के बाद नवनियुक्त शिक्षकों ने खुशी का इज़हार किया। वहीं उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी से अपनी सेवाएं देंगे।












Click it and Unblock the Notifications