Bihar Weather News: बिहार में कब बदलेगा मौसम का मिजाज, मॉनसून को लेकर क्या है अपडेट
Bihar Weather News: बिहार में गर्मी का सितम से लोग परेशान हो रहे हैं,कहीं बारिश तो कही हीट वेव अलर्ट जारी है। विभाग के मुताबिक बिहार में मौसम का क्या हाल रहने वाला है, लोग बस इसी पर चर्चाए कर रहे हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों का कहना है, बस अब और नहीं गर्मी झेली नहीं जा रही।
मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक राजधानी पटना के साथ-साथ देश के दक्षिणी इलाकों में भी गर्मी का सितम देखने को मिलेगा और आर्द्र दिन होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ ही हल्की बारिश के आसार है। औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर और अरवल में लू की संभावना

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी अपडेट जारी किया है। 3 से 4 दिनों में इसका असर दिखने लग जाएगा। 25 जून को ज्यादातर क्षेत्रों में 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। वहीं शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल,मधुबनी, अररिया और किशनगंज में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और गोपालगंज जिले के कुछ क्षेत्रों में काफी ज्यादे बारिश होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानियों कि मानें तो मानसून के मुताबिक माहौल बन रहा है। मौजूदा वक्त में बिहार के रक्सौल बॉर्डर से मानसून गुज़र रहा है।
मौसम के मिजाज़ को को देखते हुए लोगों से अपील की है कि सावधान रहें, खुले में हैं तो पक्के मकान के शेड में चले जाएं। बिजली के खंभों और ऊंचे पेड़ से दूरी बनाकर रखें। मौसम नॉर्मल होने पर ही किसान खेत में जाएं। मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की वजह से जान-माल और पशु को नुकसान हो सकता है। इसलिए सभी लोग मौसम के मिजाज को देखते हुए कोई भी काम करें।












Click it and Unblock the Notifications