घर से फरार हुआ प्रेमी जोड़ा, आधे रास्ते में प्रेमिका को छोड़ कर भागा, फिर भी हुई शादी

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों का कई दिनों से आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पटना, 25 जुलाई 2022। 'ये इश्क नहीं आसान, आग का दरिया है डूब कर जाना है' यह कहावत तो आने सुनी होगी। कुछ ऐसा ही मामला मोकामा से सामने आया है। दरअसल मोकामा का रहने वाला सन्नी कुमार और प्रियंका कुमारी काफ़ी दिनों से एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर फ़रार हुआ और एक दिन साथ रहने के बाद प्रेमिक से शादी करने से इनकार कर दिया। हालांकि हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

प्रेमिका को स्टेशन पर छोड़ कर प्रेमी फ़रार

प्रेमिका को स्टेशन पर छोड़ कर प्रेमी फ़रार

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों का कई दिनों से आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों साथ रहने के लिए घर से भाग गए। जब युवक प्रेमिका को लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो उसके बास घर से फोन आया और वह प्रेमिका से शादी के लिए इनकरा करते हुए स्टेशन पर अकेले छोड़कर फरार हो गया। दोनों मोकामा थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। सन्नी कुमार सिसौनी (वार्ड संख्या 25) निवासी अशोक महतो का पुत्र है और प्रियंका मोकामा घाट (वार्ड संख्या 27) निवासी कन्हैया चौधरी की बेटी है। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ता गया और शादी के लिए साथ रहने का भी फ़ैसला कर लिया। परिवार वाले नहीं मानें तो दोनों घर से भाग गए।

शादी करने के लिए घर से भागे थे दोनों

शादी करने के लिए घर से भागे थे दोनों

प्रेमी और प्रेमिका के घर से फरार होने के युवक के परिजनों ने उससे संपर्क साधा और वापस बुला लिया। घर वालों से बात करने बाद वह प्रेमिका को मोकामा स्टेशन पर अकेला ही छोड़ कर भाग गया। मोकामा थाना की पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजनों से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि लड़की से शादी करने के लिए युवक उसे भगा कर ले गया था लेकिन घर वालों के दबाव में उसने युवती को मंझधार में छोड़ दिया।

काफ़ी मशक्कत के बाद हुई दोनों की शादी

काफ़ी मशक्कत के बाद हुई दोनों की शादी

गांव में बात आग की तरह फैल गई, जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग शादी की बात अड़ गए। दोनों की शादी को लेकर चार दिनों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामले में हस्तक्षेप कर शादी कराने की पहल की। वहीं स्थानीय लोगों ने भी दोनों परिवार को मिलाने की बात करते हुए शादी के लिए राज़ी किया। फिर सन्नी और प्रियंका की शादी मंदिर में संपन्न हुई। अब दोनों प्रेमी जोड़े शादी से खुश हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार: बेगूसराय के हज़ारों युवाओं को मिलेगा रोज़गार, 300 करोड़ की लागत से शुरू होगा ये प्रोजेक्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+