Bihar Politics: Prashant Kishor का PM Modi पर तीखा वार, क्या बताएंगे पीएम, कब बंद होगा बिहारियों का पलायन?
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रशांत किशोर प्रदेश के लगभग जिले में जनसंपर्क कर कर रहे हैं। इसी क्रम में 'बिहार बदलाव यात्रा' पर निकले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे से पहले बड़ा हमला बोला है।
गोपालगंज के विजयीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए PK ने सवाल किया- "मोदी जी बिहार आकर ये क्यों नहीं बताते कि कब से हमारे बच्चों को मजदूरी के लिए गुजरात नहीं जाना पड़ेगा?" PK ने कहा कि गुजरात में फैक्ट्रियों की बात होती है और बिहार में 4 किलो अनाज की।

प्रशांत किशोर ने तंज़ कसते हुए कहा कि 'अब बिहार में चुनाव है, इसलिए मोदी जी को सिर्फ बिहार ही दिखेगा। वो यहां आकर गरीबों के पैसों से अपना प्रचार करेंगे, 4 किलो राशन और पाकिस्तान की बात करेंगे, लेकिन बिहार के युवाओं के रोजगार और चीनी मिलों के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे।' अब वक्त है चेहरा देखकर नहीं, बच्चों का भविष्य देखकर वोट देने का।
PK ने कहा कि 'बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड से लेकर ज़मीन की रसीद तक में रिश्वत लेते हैं, लेकिन जनता इस पर सवाल नहीं करती क्योंकि उसे 5 किलो अनाज मिल जाता है। यही सबसे बड़ी लूट है। वोट दीजिए लेकिन इस बार मोदी, लालू या नीतीश के नाम पर नहीं। इस बार वोट दीजिए अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए।'
प्रशांत किशोर आए दिन बिहार के राजनेताओ पर तीख़ा तंज कस रहे हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जनसंपर्क में ज़रा भी कोताही नहीं कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में पीके को जनता का कितना प्यार और आशार्वाद मिलता है, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उनका चुनाव प्रचार ज़ोरशोर से जारी है।












Click it and Unblock the Notifications